• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड से 11 की मौत, कई लापता

Mintwire by Mintwire
19/07/2026
in देश
0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई. हादसों में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लापता हैं. प्रशासन, पुलिस और राहत एजेंसियां संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं.

नदियां उफान पर, कई घर और वाहन बह गए

तेज बारिश के चलते दरहाली, खंडली, सुकतोह और जमोला समेत प्रमुख नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बहने लगीं. राजौरी में निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया. नया बस स्टैंड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, कई वाहन बह गए और कई पानी में डूब गए. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

एक ही परिवार के चार लोग लापता

अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि संगला गांव में फ्लैश फ्लड में एक मकान बह जाने से अब्दुल हमीद, उनकी पत्नी शरीफा बेगम, बेटी अरीबा और बहन मनीरा बेगम लापता हैं. उनकी तलाश जारी है.

घर गिरने और डूबने से गई कई लोगों की जान

नूनाबंदी गांव में 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मकान ढहने से मौत हो गई. संगलानी-सुरनकोट में 22 वर्षीय शहजैब अहमद की भी घर गिरने से जान चली गई. मरहोटे क्षेत्र में इरम नामक एक नाबालिग लड़की नाले में डूब गई. वहीं, धुंदक लाथूंग पुल के पास एक महिला का शव बरामद किया गया. पुंछ के हवेली तहसील में भी कई मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

राहत-बचाव अभियान जारी

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल प्रभावित इलाकों में लगातार बचाव अभियान चला रहे हैं. पुलिस कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

मुख्यमंत्री ने हालात पर रखी नजर

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह रविवार सुबह से ही राजौरी और आसपास के इलाकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि वह स्थानीय विधायकों के संपर्क में हैं और लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा भी दिया.

23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.

Tags: Jammu Kashmirjammu kashmir floodsjammu kashmir floods news
Previous Post

हरिद्वार में धार्मिक स्थलों से 94 लाउडस्पीकर हटाए, बिना अनुमति इस्तेमाल पर पुलिस की सख्त चेतावनी

Next Post

उत्तराखंड में खुलेंगे नए टूरिज़्म स्पॉट, 8 वन क्षेत्र बनेंगे ईको टूरिज्म हब

Next Post

उत्तराखंड में खुलेंगे नए टूरिज़्म स्पॉट, 8 वन क्षेत्र बनेंगे ईको टूरिज्म हब

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire