• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनेंगे; राहुल गांधी ने साधा निशाना

Mintwire by Mintwire
23/07/2026
in देश
0

पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि युवाओं का भविष्य और उनका हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं।

‘युवाओं का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से बड़ा कुछ भी नहीं है। जो लोग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना पेपर लीक रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कई कदमों में से एक है।

प्रधानमंत्री ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी NEET-UG पेपर लीक को “घोर पाप” बताया था। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राहुल गांधी का पलटवार

प्रधानमंत्री के ऐलान के कुछ ही देर बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सबसे ज्यादा मौजूदा सरकार ने ही नुकसान पहुंचाया है।

राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने, छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने वाले लोगों के खिलाफ कदम उठाने की मांग दोहराई।

पेपर लीक पर पहले भी उठाए थे सवाल

राहुल गांधी ने एक दिन पहले दावा किया था कि पिछले 10 वर्षों में 162 पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

विरोध प्रदर्शन के बीच आया फैसला

प्रधानमंत्री का यह ऐलान ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में छात्र और विभिन्न संगठन पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद के मानसून सत्र में भी विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

सरकार ने फिलहाल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को खारिज किया है, लेकिन संसद में NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधार पर चर्चा कराने पर सहमति जताई है।

Tags: pm modipm modi on protest newspm modi on protestepm modi protest
Previous Post

‘हमारा समय बर्बाद न करें, वीडियो देखने का समय नहीं’, CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Next Post

गौलापार टैंक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों का अंतिम संस्कार, घर में पसरा मातम

Next Post

गौलापार टैंक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों का अंतिम संस्कार, घर में पसरा मातम

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire