• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दीपावली त्योहारों को लेकर हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 17 से 24 अक्तूबर तक रहेगा प्रभावी

Mintwire by Mintwire
16/10/2025
in उत्तराखंड
0
दीपावली त्योहारों को लेकर हरिद्वार पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 17 से 24 अक्तूबर तक रहेगा प्रभावी

देहरादून / हरिद्वार: दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज जैसे त्योहारों के दौरान हरिद्वार में बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने आठ दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह योजना 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस दौरान शहर में नो-एंट्री, वन-वे और विशेष पार्किंग व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग नियमों का पालन करें, ताकि त्योहारों के दौरान यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

नो-एंट्री व्यवस्था (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

  • ज्वालापुर क्षेत्र: जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेलचौकी और सेक्टर-2 से भगतसिंह चौक तक भारी व लोडिंग वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  • नगर कोतवाली क्षेत्र: सूखनदी तिराहा से भीमगोड़ा बैरियर और पंतद्वीप से भीमगोड़ा बैरियर तक कमर्शियल वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

  • कनखल क्षेत्र: सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक लोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

  • रानीपुर क्षेत्र: चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक और सलेमपुर चौक तक भारी व छोटे लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

पार्किंग की व्यवस्था

  • ज्वालापुर: ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन पार्किंग, भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थल, भाईचारा होटल के पास व डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने पार्किंग।

  • नगर कोतवाली: दूधाधारी व करपात्री चौक से आने वाले वाहनों के लिए ऋषिकुल मैदान पार्किंग स्थल निर्धारित।

  • कनखल: कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक तक नहर पटरी मार्ग के किनारे पार्किंग।

  • रानीपुर: चिन्मय डिग्री कॉलेज और सीआईएसएफ गेट के पास पार्किंग स्थल।

ट्रैफिक नियंत्रण व डायवर्जन

  • प्रमुख चौराहों — दुर्गा चौक, श्रीराम चौक, रेलवे अंडरपास, रामलीला ग्राउंड और घासमंडी चौक — पर पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी। भीमगोड़ा बैरियर, वेदनिकेतन तिराहा और पंतद्वीप प्रवेश द्वार पर चेकिंग होगी। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर वाहनों को टिबड़ी मार्ग, शंकर आश्रम, जहान्वी डेल व रामदेव पुलिया मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस की अपील

पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहन का उपयोग प्राथमिकता से करें। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पर टोइंग कार्रवाई की जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई है कि वे ग्राहकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

Tags: Bhagat Singh ChowkBhaiya DoojDehradunDiwaliDurga ChowkGovardhan PujaHaridwarJagjitpurJatwada bridgeJwalapur areaKankhalNewsNo-entry systemRailway postRanipurSSP Pramendra Singh DobalTraffic PlanUttarakhand.
Previous Post

देहरादून जिला प्रशासन की अभिनव पहल से ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ जनमानस को समर्पित

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शिलान्यास 

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शिलान्यास 

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर किया शिलान्यास 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire