• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों से मुक्त कराई 9 हजार एकड़ जमीन, मुख्यमंत्री धामी ने कहा— देवभूमि में अब कोई जिहादी जमीन नहीं हड़प सकेगा

Mintwire by Mintwire
17/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन में बाहरी व्यक्ति को काम देने का प्रस्ताव खारिज

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने लैंड जिहादियों और अवैध गतिविधियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 9,000 एकड़ जमीन को लैंड जिहादियों से मुक्त कराया गया है, जबकि 250 अवैध मदरसों को सील कर 500 से अधिक अवैध संरचनाएं ध्वस्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में अब कोई भी जिहादी रंग-बिरंगी चादर डालकर भूमि पर कब्जा नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री धामी काशीपुर में नव-निर्मित भाजपा जिला कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक, मेयर और कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हवन-पूजन के बाद कहा कि नया कार्यालय कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व कर्म से तय होता है, जन्म से नहीं। देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद में फंसी हैं, जबकि भाजपा कार्यसंस्कृति के आधार पर आगे बढ़ती है।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, लव जिहाद, लैंड जिहाद, भू-कानून और ऑपरेशन कालनेमि जैसे कड़े कदम उठाए हैं। अब तक छह हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही, मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। जुलाई 2026 के बाद केवल वही मदरसे मान्यता प्राप्त होंगे जो राज्य शिक्षा आयोग के सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करेंगे।

नकल माफिया पर सख्त कार्रवाई

धामी ने कहा कि हाल ही में हरिद्वार में नकल कराने के मामले में दोषियों को तुरंत जेल भेजा गया और एसआईटी जांच कराई गई। अब किसी भी युवा की मेहनत पर नकल माफिया डाका नहीं डाल सकेगा। सख्त नकल विरोधी कानून के कारण अब तक 26 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। राज्य की बेरोजगारी दर में भी 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जिससे उत्तराखंड राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में है।

सांस्कृतिक और संगठनात्मक मजबूती पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ सरकार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नए कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां से बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों का संचालन किया जाएगा।

Tags: Anti-Copying LawBJP State President Mahendra BhattChief Minister Pushkar Singh DhamiKashipurLand JihadLand JihadisLand LawLove JihadNewsOperation KalnemiState GovernmentUttarakhand.
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था ,श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात, वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार

Next Post
पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात, वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को केंद्र से बड़ी सौगात, वित्तीय सहायता दोगुनी करने पर मंत्री गणेश जोशी ने जताया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire