• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने दी राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति

Mintwire by Mintwire
12/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने दी राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मज़दूरों से भर्ती) परीक्षा–2013 में हुई अनियमितताओं की पुनः जांच के दृष्टिगत् आरोपित सेवानिवृत्त IFS अधिकारी एच. के. सिंह के मामले में रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी तथा वैभव कुमार, उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किए जाने को अनुमोदन प्रदान किया है।

साथ ही, प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अंतर्गत धन शोधन से संबंधित मामलों में आरोपित लोक सेवकों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में, सेवानिवृत्त IFS अधिकारी श्री अखिलेश तिवारी, तत्कालीन उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, लैन्सडाउन के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों जो पांचवें एवं छठवें वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे हैं, को महंगाई भत्ते की दर 01 जुलाई, 2025 से क्रमशः पांचवें वेतनमान में 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत एवं छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु प्रथम चरण में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी (पर्यटक स्थल) तथा नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 17 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण हेतु ₹13.46 करोड़, जनपद देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार में नलकूप खनन, राइजिंग-मेन एवं तत्संबंधी कार्यों के निर्माण हेतु ₹2.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर SASCI के अन्तर्गत प्रस्तावित जोन प्रथम शिवालिक नगर पम्पिंग जलापूर्ति योजना की पुनर्गठन योजना के तहत ₹6.81 करोड़ की स्वीकृति, अमृत 2.0 State Water Action Plan-2 के अन्तर्गत 05 योजनाओं हेतु ₹3.25 करोड़, जनपद देहरादून की केन्द्रीय भण्डार शाखा के अन्तर्गत नगरीय पेयजल योजनाओं के अघरेलू जल संयोजनों पर AMR वाटर मीटर अधिष्ठापन के कार्यों हेतु ₹10.00 करोड़ के साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की आन्तरिक 10 किमी. सड़कों का सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.94 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunForest GuardNewsRajaji National ParkRanjan Kumar Mishra Chief Conservator of Forests/Chief Wildlife WardenUttarakhand.Vaibhav Kumar Deputy Conservator of Forests
Previous Post

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ली मध्य क्षेत्रीय परिषद की समीक्षा बैठक

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड

Next Post
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निवेशकों का हॉट डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड, BRAP 2024 में झटके 5 बड़े अवॉर्ड

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire