• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद

Mintwire by Mintwire
14/09/2026
in उत्तराखंड, देश
0

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. चीड़बासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग मलबे से अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है.

बोल्डर की चपेट में आए 65 वर्षीय व्यक्ति

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, चीड़बासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर नीचे गिरने लगे. इसी दौरान उखीमठ निवासी 65 वर्षीय मदन मोहन तिवारी इसकी चपेट में आ गए. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

मलबे से केदारनाथ मार्ग बंद

लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने से रास्ता भी बंद हो गया है. पुलिस के मुताबिक, मार्ग को साफ करने का काम किया जा रहा है. हालात सामान्य होने तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है.

सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रुकने की सलाह

प्रशासन ने केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रुकने की सलाह दी है. वहीं केदारनाथ से वापस लौट रहे यात्रियों को जंगलचट्टी में रुकने के लिए कहा गया है.

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक मलबा हटाकर रास्ते को सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक आगे जाने की कोशिश न करें. मौसम में सुधार और यात्रा मार्ग के सुरक्षित होने के बाद ही केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

Tags: Kedarnathkedarnath yatrakedarnath yatra newskedarnath yatra nwqs
Previous Post

Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में

Next Post

Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब

Next Post

Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब

Recent Posts

  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire