• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

Mintwire by Mintwire
26/12/2025
in उत्तराखंड
0
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल) के निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में आईएसबीटी क्षेत्र में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किए जाने हेतु विभिन्न सुधार कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के निकासी गेट बंद होने तथा अव्यवस्थित पार्किंग तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आईएसबीटी के निकासी गेट खोलते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से सड़क किनारे उपलब्ध खाली भूमि पर पार्किंग के लिए टाइल बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त, क्रॉसओवर निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया है, जिससे यातायात के दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, जिनके क्रम में संबंधित विभागों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही फ्लाईओवर के नीचे कलर कोड आधारित पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने तथा आईएसबीटी के निकासी गेट को शीघ्र खोलने के निर्देश भी दिए गए थे, ताकि यात्रियों एवं आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों के दौरान यातायात एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला प्रशासन द्वारा आईएसबीटी क्षेत्र को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाए जाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है

The post डीएम सविन बंसल के निर्देश पर आईएसबीटी क्षेत्र में सुधार कार्य शुरू first appeared on doonvoice.

Previous Post

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए निर्देश सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक और मर्यादाहीन भाषा का प्रयोग चिंताजनक, महिला अस्मिता और नई पीढी पर गलत असर की संभावना

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के मल्लीताल गुरुद्वारे में टेका माथा

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के मल्लीताल गुरुद्वारे में टेका माथा

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल के मल्लीताल गुरुद्वारे में टेका माथा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire