• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून के फील्ड अफसरों के साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

Mintwire by Mintwire
27/12/2025
in उत्तराखंड
0
देहरादून के फील्ड अफसरों के साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

देहरादून : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित है। निकट भविष्य में आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भी एसआईआर अभियान चलाया जा सकता है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में अभी से चरणबद्ध तैयारी की जा रही है। मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही मैपिंग का कार्य आसानी से पूरा हो सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संवाद के दौरान विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों से पहुंचे बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मैपिंग के दौरान आ रही समस्याओं को सुना और ईआरओ को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को दिए जाने वाले ट्रेनिंग मटेरियल को और आसान तथा वीडियो फार्मेट में बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने संबंधित जानकारी मतदाताओं से साझा करने की अपील की।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, ईआरओ गौरव चटवाल, स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, एईआरओ देहरादून सुरेद्र सिंह, अभिलाषा भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ शामिल थे।

The post देहरादून के फील्ड अफसरों के साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक first appeared on doonvoice.

Previous Post

शिकायत, समाधान एवं योजनाओं का लाभ, बहुउद्देशीय शिविर रहा प्रभावी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से की शिष्टाचार भेंट

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से की शिष्टाचार भेंट

Please login to join discussion

Recent Posts

  • हरदोई में पति ने काटी नाक, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट… सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप 19/09/2026
  • IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के आरोप के बाद कैंपस में प्रदर्शन 19/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर को कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा 19/09/2026
  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire