• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मसूरी विंटर कार्निवल में लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही शाम

Mintwire by Mintwire
29/12/2025
in उत्तराखंड
0
मसूरी विंटर कार्निवल में लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही शाम

मसूरी: विंटर लाइन कार्निवल की पांचवीं शाम ने पहाड़ की संस्कृति, लोकसंगीत और आधुनिक युवाओं की अभिव्यक्ति को एक मंच पर लाकर दर्शकों को यादगार अनुभव दिया। शहर के प्रमुख स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में पारंपरिक लोकधुनों से लेकर रैप तक की प्रस्तुतियों ने उत्सव को जीवंत बना दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया।

नगर पालिका टाउनहॉल में आयोजित लोक संगीत संध्या में जितेंद्र पंवार, किशन महिपाल, राजनिकांत सेमवाल नौटियाल और शिवानी नेगी की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम को लोकप्रिय लोकगायक किशन महिपाल, जिनकी प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ की संवेदनाओं, प्रकृति और आम जनजीवन को स्वर दिया। किशन महिपाल ने कहा कि मसूरी कार्निवल जैसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को पहचान और सम्मान मिलता है। उन्होंने बताया कि वे भले ही तीन-चार साल में एक ही गीत लाते हों, लेकिन उनका प्रयास रहता है कि गीत लोगों के दिलों में उतर जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया कलाकारों के लिए सबसे बड़ा सहारा बन गया है और पहाड़ी कलाकारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जनता का डिजिटल समर्थन बेहद जरूरी है। युवाओं के लिए खास आकर्षण रैप नाइट रही, जिसमें एमओबी-डी और सूरज त्राटक ने अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से माहौल को जोश से भर दिया. वहीं पहाड़ी रैपर्स सूरज रावत और दीपक नेगी ने समाज में हो रही गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे गंभीर विषयों को रैप के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने और अपने माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करने का संदेश दिया । कलाकारों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विंटर लाइन कार्निवल जैसे मंच स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

बता दें कि मसूरी में विंटर कार्निवल के दौरान टाउनहॉल में तोड़फोड़ को लेकर प्रशासन और पालिका सख्त है। वहीं एसडीएम मसूरी राहुल आनंद और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने टाउनहॉल में तोड़फोड़ करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। तोड़फोड़ करने मामले में टाउनहॉल और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

The post मसूरी विंटर कार्निवल में लोक गायक किशन महिपाल के नाम रही शाम first appeared on doonvoice.

Previous Post

नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी ने 114 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Next Post

बाड़ा न्याय पंचायत शिविर में 13 शिकायतें दर्ज, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं

Next Post
बाड़ा न्याय पंचायत शिविर में 13 शिकायतें दर्ज, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं

बाड़ा न्याय पंचायत शिविर में 13 शिकायतें दर्ज, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं

Please login to join discussion

Recent Posts

  • हरदोई में पति ने काटी नाक, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट… सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप 19/09/2026
  • IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के आरोप के बाद कैंपस में प्रदर्शन 19/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर को कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा 19/09/2026
  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire