• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

त्रिपुरा के छात्र की हत्या को लेकर धामी सरकार सख्त, उठाए ये कड़े कदम

Mintwire by Mintwire
29/12/2025
in उत्तराखंड
0
त्रिपुरा के छात्र की हत्या को लेकर धामी सरकार सख्त, उठाए ये कड़े कदम

देहरादून : त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को गंभीर बताते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में इस तरह की आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना में शामिल एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी संभावित मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद एक पुलिस टीम को नेपाल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक छात्र एंजेल चकमा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

The post त्रिपुरा के छात्र की हत्या को लेकर धामी सरकार सख्त, उठाए ये कड़े कदम first appeared on doonvoice.

Previous Post

बाड़ा न्याय पंचायत शिविर में 13 शिकायतें दर्ज, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात

मुख्यमंत्री धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात

Please login to join discussion

Recent Posts

  • हरदोई में पति ने काटी नाक, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट… सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप 19/09/2026
  • IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के आरोप के बाद कैंपस में प्रदर्शन 19/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर को कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा 19/09/2026
  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire