• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘सारे कार्य समय पर पूरा करें’, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Mintwire by Mintwire
30/12/2025
in उत्तराखंड
0
‘सारे कार्य समय पर पूरा करें’, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश में पीएम प्रगति की तर्ज पर स्टेट प्रगति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह का एक दिन निर्धारित कर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप एवं अत्यंत महत्त्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने जनवरी, 2026 में स्टेट प्रगति की प्रथम बैठक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

मार्च तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

मुख्य सचिव ने पीएमश्री योजना के अंतर्गत चिन्हित स्कूलों में कम्प्यूटर/सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाईब्रेरी आदि की व्यवस्था शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए लिए ईएफसी/डीएफसी सहित अन्य कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय से कार्य पूर्ण हो इसके लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य दिए जाएं और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

प्रतिभा को निखारकर नवोन्मेषी बना सकें

मुख्य सचिव ने अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर स्टेट फंड से भी विद्यालयों में टिंकरिंग लैब तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिंकरिंग लैब में ऐसे नवाचारी एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति के अध्यापकों को तैनात किया जाए, जो बच्चों के भीतर छिपी उनकी प्रतिभा को निखारकर उन्हें नवोन्मेषी बना सकें। उन्होंने कहा कि शुरूआत में ऐसे 10-12 स्कूलों को तैयार कर नवोन्मेषी प्रोटोटाईप मॉडल तैयार करवाए जाएं, जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें।

मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का कम्प्यूटराइजेशन शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने ऋण समितियों का ऑन-सिस्टम ऑडिट और डे-एंड क्लोजर (Day-End Closure) को 100 प्रतिशत लागू किए जाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

The post ‘सारे कार्य समय पर पूरा करें’, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी first appeared on doonvoice.

Previous Post

किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने की शिरकत

Next Post

द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल

Next Post
द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल

द्वाराहाट से रामनगर जा रही सवारी बस खाई मे गिरी, 6 से अधिक मौतें, कई घायल

Please login to join discussion

Recent Posts

  • स्कूल की सीढ़ियों से गिरी 9 साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा 19/09/2026
  • हरदोई में पति ने काटी नाक, पत्नी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट… सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप 19/09/2026
  • IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के आरोप के बाद कैंपस में प्रदर्शन 19/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, 19 सितंबर को कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 75 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा 19/09/2026
  • पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ किसानों को मिलेगी बाजार तक पहुंच 18/09/2026
  • चौबट्टाखाल में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज, 31 न्याय पंचायतों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम 18/09/2026
  • नेपाल में 11 करोड़ क्यूबिक मीटर चट्टान-बर्फ टूटकर गिरी, फिर आई विनाशकारी बाढ़; क्लाइमेट चेंज ने कैसे बढ़ाई तबाही? 18/09/2026
  • अंकिता भंडारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कोटद्वार में श्रद्धांजलि, छात्रों ने लिया सुरक्षा और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प 18/09/2026
  • उज्जैन में मोहन भागवत ने समझाया ‘धर्म’ और ‘रिलीजन’ का फर्क, बोले- धर्म मुक्त करता है और सभी के कल्याण का मार्ग दिखाता है 18/09/2026
  • ममता बनर्जी के गुट को मिला नया पार्टी नाम, ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ होगा चुनाव चिह्न; रितब्रता गुट को ‘लिफाफा’ 18/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire