Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना के तहत ₹100.91 लाख की वे-साइड एमेनिटीज के निर्माण कार्य का किया विधिवत शिलान्यास 

Mintwire by Mintwire
06/01/2026
in उत्तराखंड
0
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना के तहत ₹100.91 लाख की वे-साइड एमेनिटीज के निर्माण कार्य का किया विधिवत शिलान्यास 

देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के तहत ₹100.91 लाख की लागत से बनने वाली वे-साइड एमेनिटीज के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। नव वर्ष के प्रथम सप्ताह में यह सौगात समूह की महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर लेकर आएगी।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुवाखोली क्षेत्र में भी वे-साइड एमेनिटीज की स्थापना की जाए, ताकि अधिकाधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।

मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे-साइड एमेनिटीज के साथ-साथ महिलाओं द्वारा संचालित रेस्टोरेंट का निर्माण भी किया जाए। इससे महिला समूहों की आय में वृद्धि होगी, पर्यटकों को स्थानीय पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा और महिलाओं को स्थायी रोजगार सृजित होगा।

उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो योजनाओं की सफलता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम राहुल आनंद, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल राणा, लक्ष्मण रावत, ग्राम प्रधान मीना कोटाल, विशाल खरोल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

The post ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना के तहत ₹100.91 लाख की वे-साइड एमेनिटीज के निर्माण कार्य का किया विधिवत शिलान्यास  first appeared on doonvoice.

Previous Post

मसूरी क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ली समीक्षा बैठक

Next Post

भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Next Post
भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.