Tuesday, May 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

13 वर्षीय मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश

Mintwire by Mintwire
07/01/2026
in उत्तराखंड
0
13 वर्षीय मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदम्बा नगर में गड्ढे के कारण मासूम की मौत के बाद प्रशासनिक अमला नींद से जागा है. मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर ने मौके का मुआयना किया. उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के पेंच भी कसे. उन्होंने कहा कि अब समीक्षा बैठक कार्यालय में नहीं, बल्कि मौके पर की जाएगी.

मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन

हल्द्वानी में जब तक कोई दुर्घटना ना हो, तब तक प्रशासन नींद से नहीं जागता. ऐसा ही सोमवार देर रात हुआ जब 13 वर्षीय मासूम की मुखानी रोड पर सड़क के गड्ढे के कारण मौत हो गई. इसके बाद मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत टीम सहित मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे. यूयूएसडीए (Uttarakhand Urban Sector Development Agency) और एडीबी (Asian Development Bank) द्वारा चल रहे सीवर, पेयजल और सड़क निर्माण कार्यों की हकीकत मौके पर जाकर देखी.

कुमाऊं कमिश्नर ने हादसा स्थल का किया निरीक्षण

 कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सड़कों की बदहाली और अधूरे पड़े कार्यों को देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक में कहा कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को तत्काल निर्देश दिए कि जिन मार्गों को खोदा गया है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए.

साइन बोर्ड नहीं मिलने पर अफसरों को फटकार लगी

निरीक्षण के दौरान मौके पर कई स्थानों पर कोई भी साइनेज बोर्ड नहीं मिला, जिस पर मंडल आयुक्त ने कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे जहां भी काम होगा, वहां बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा. बोर्ड पर कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि के साथ जिम्मेदार अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दर्ज होना चाहिए.
लापरवाह ठेकेदारों पर लगेगी पेनल्टी

घोर लापरवाही पर कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदारों पर नियमों के तहत पेनाल्टी लगाई जाए. आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि अब बैठकों का दौर कार्यालयों में नहीं, बल्कि उन्हीं क्षेत्रों में होगा, जहां काम अधूरा पड़ा है.

अमरावती मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

अमरावती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे ठेलों को लेकर भी कुमाऊं कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने सड़क दुर्घटना में हुई किशोर की मौत मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

The post 13 वर्षीय मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई के निर्देश first appeared on doonvoice.

Previous Post

पशुपालन व सेवायोजन विभाग में चयनित कार्मिकों को पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Next Post

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Next Post
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.