Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

उत्तराखंड को रेल बजट में  4,769 करोड़ का हुआ आवंटन 

Mintwire by Mintwire
07/02/2026
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड को रेल बजट में  4,769 करोड़ का हुआ आवंटन 

देहरादून : केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीआईबी, देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ में संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.93 लाख करोड़ रूपए पूंजीगत व्यय का बजट आवंटन किया गया है। इस आवंटन के लिए वैष्णव ने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिलेगा।

वैष्णव ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ ₹187 करोड़ का बजट उत्तराखण्ड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था, जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखण्ड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में कुल ₹39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है और इस बड़े निवेश में राज्य में ट्रैक बनाना, स्टेशन रि-डेवलपमेंट और सुरक्षा बढ़ाना शामिल है। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखण्ड में कुल 11 स्टेशनों को पूरी तरह से रि -डेवलप करने के लिए चयनित किया गया है। स्टेशन के आधुनिकीकरण हेतु ₹147 करोड़ का कुल निवेश किया जा रहा है।

बेहतर कनेक्टिविटी, प्रीमियम ट्रेन सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत राज्य में 3 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं चल रही हैं और 1 अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा चालू है।

नेटवर्क विस्तार और 100% विद्युतीकरण के मामले में उत्तराखण्ड में रेलवे नेटवर्क तेज़ी से बढ़ा है। 2014 से अब तक लगभग 76 km ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है। राज्य ने रेलवे में 100% इलेक्ट्रिफिकेशन हासिल कर लिया है जबकि 2014 से अब तक 334 km रेल लाइनों को इलेक्ट्रिफाई किया जा चुका है और 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए हैं। रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर बहुत तेजी से आगे काम बढ़ रहा है और जल्द ही ये अपने उद्घाटन की ओर बढ़ रही है।

The post उत्तराखंड को रेल बजट में  4,769 करोड़ का हुआ आवंटन  first appeared on doonvoice.

Previous Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया निर्देश, तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया

Next Post

UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता

Next Post
UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता

UKBOCW का नया डिजिटल पोर्टल श्रमिकों के कौशल विकास में लाएगा पारदर्शिता और प्रभावशीलता

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.