Friday, July 31, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चलाया जागरूकता अभियान 

Mintwire by Mintwire
05/02/2026
in उत्तराखंड
0
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चलाया जागरूकता अभियान 

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथा कैंसर जागरूकता और रोकथाम में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसके पश्चात विश्व कैंसर दिवस की थीम की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें कैंसर के वैश्विक प्रभाव, शीघ्र निदान की आवश्यकता और कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का परिचय एवं सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव तथा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

नर्सिंग छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रोल प्ले के माध्यम से कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, भ्रांतियों और समय पर उपचार के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य शिक्षा सत्र में सामान्य कैंसर, जोखिम कारक, बचाव के उपाय एवं उपलब्ध स्क्रीनिंग कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिसमें चार्ट और पोस्टर का भी उपयोग किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कैंसर जागरूकता, रोकथाम और शीघ्र पहचान से संबंधित रचनात्मक पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) जी. रामलक्ष्मी, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पोनमारी के., संकाय सदस्यों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों में सफल रहा और कैंसर जागरूकता के साथ-साथ नर्सिंग छात्रों की सामुदायिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां विश्व कैंसर दिवस 2026 के अवसर पर दून सैनिक संस्थान, देहरादून में मुख्यालय उत्तराखंड उप क्षेत्र के तत्वावधान में मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून द्वारा कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वैश्विक थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” के अनुरूप आयोजित किया गया, जो व्यक्ति-केंद्रित कैंसर देखभाल तथा प्रत्येक कैंसर यात्रा की विशिष्टता पर बल देती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने कैंसर के बढ़ते बोझ पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता, शीघ्र निदान तथा समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप के महत्व पर बल दिया।

“कैंसर क्यों महत्वपूर्ण है और जागरूकता क्यों आवश्यक है” विषय पर जागरूकता व्याख्यान डॉ. पंकज गर्ग, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, शल्य ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून द्वारा दिया गया। उन्होंने कैंसर के प्रारंभिक चेतावनी संकेतों पर प्रकाश डाला तथा इससे जुड़े भय और सामाजिक कलंक को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके पश्चात “तीन सबसे सामान्य कैंसर से निपटना” विषय पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसे डॉ. पल्लवी कौल, एसोसिएट प्रोफेसर, एवं डॉ. कनिका कपूर, असिस्टेंट प्रोफेसर, शल्य ऑन्कोलॉजी विभाग, देहरादून द्वारा संचालित किया गया। इस सत्र में प्रचलित कैंसर, उनके जोखिम कारक, लक्षण, स्क्रीनिंग प्रक्रियाएँ तथा निवारक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवरों के अनुभव साझा सत्र भी शामिल थे, जिन्होंने साहस, दृढ़ता और आशा के संदेश देकर श्रोताओं को प्रेरित किया तथा शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित किया। स्वस्थ जीवनशैली और कैंसर रोकथाम विषय पर व्याख्यान कर्नल आलोक गुप्ता, ओसी, एसएचओ द्वारा दिया गया, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं शराब से परहेज तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर बल दिया गया। इंटरएक्टिव प्रश्न उत्तर सत्र एवं स्वास्थ्य प्रदर्शनी ने जागरूकता और सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया। कर्नल अनिल धीमान, उत्तराखंड उप क्षेत्र ने भी प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में सैन्य अधिकारी, जेसीओ, ओआर एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

The post श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चलाया जागरूकता अभियान  first appeared on doonvoice.

Previous Post

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार, सहसपुर में बहुउद्देशीय शिविर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लाभार्थियों से किया संवाद

Next Post

मनसा देवी पहाड़ियों में वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन, भूस्खलन से सुरक्षा और भविष्य के सुरक्षित उपायों पर साझा की राय

Next Post
मनसा देवी पहाड़ियों में वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन, भूस्खलन से सुरक्षा और भविष्य के सुरक्षित उपायों पर साझा की राय

मनसा देवी पहाड़ियों में वैज्ञानिकों ने किया अध्ययन, भूस्खलन से सुरक्षा और भविष्य के सुरक्षित उपायों पर साझा की राय

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.