Thursday, July 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

दिल्ली में शुरू होने वाला है गर्मी का सितम… इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का मौसम

Mintwire by Mintwire
21/02/2026
in उत्तराखंड, मौसम
0

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है. अब धीरे-धीरे सर्दी खत्म हो रही है और गर्मी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अगले तीन दिन दिल्ली में तेज धूप खिलने का पूर्वानुमान जताया है. यानी आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. फरवरी का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और गर्मी का सितम शुरू हो गया है. चिलचिलाती धूप अभी से खिलने लगी है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

दिल्ली ही नहीं देश के ज़्यादातर हिस्सों में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. हालांकि, कई राज्यों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल व माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 22 फरवरी को उत्तराखंड, 23 फरवरी को विदर्भ, 23–24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

दो दिन खराब रहेगा मौसम

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 24 फरवरी और तटीय व उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी तक मौसम खराब रह सकता है. 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी, जबकि उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश या बर्फबारी के आसार हैं.तापमान की बात करें तो अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद में 2–4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. देश के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा.

उत्तराखंड में आसमान साफ

अधिकतम तापमान उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों में 2–4 डिग्री, मध्य भारत में अगले 2 दिनों में 2–3 डिग्री बढ़ सकता है. गुजरात और महाराष्ट्र में पहले हल्की बढ़ोतरी और फिर 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है. समुद्र से जुड़े मौसमी सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं. वहीं दो दिनों तक बादल छाए रहने के बाद उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार 21 फरवरी को भी आसमान साफ रहने की संभावना है. हालांकि 22 से 24 फरवरी के बीच मौसम में बदलाव हो सकता है, क्योंकि इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की चेतावनी दी गई है.

Tags: delhi weathertoday weather reporttoday weather updateUttarakhand weather news hindi
Previous Post

ओ’रोमियो के बाद अब नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी करेंगी कॉमेडी में एंट्री, जानिए अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

Next Post

Gold Price Today: दिल्ली में फिर महंगा हुआ सोना… तीसरे दिन लगातार तेजी, जानें रेट

Next Post

Gold Price Today: दिल्ली में फिर महंगा हुआ सोना... तीसरे दिन लगातार तेजी, जानें रेट

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.