• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, इन राज्यों में होगी बारिश… दिल्ली में गर्मी की शुरुआत

Mintwire by Mintwire
24/02/2026
in उत्तराखंड, मौसम
0

दिल्ली में लगातार सर्दी कम और गर्मी बढ़ती जा रही है, दिन की धूप अभी से लोगों को परेशान करने लगी है. तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आने वाले 5 दिन के लिए तेज धूप निकलने की संभावना जाहिर की है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यही पूरी फरवरी इसी तरह का मौसम रहने की आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 24 और 25 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 24 फरवरी को ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में कहीं-कहीं से लेकर कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है. इसी दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और तेलंगाना में भी गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार हैं.

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 और 25 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.26 से 28 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं पंजाब में 24 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद के तीन दिनों में खास बदलाव नहीं होगा.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री गिर सकता है, फिर अगले चार दिनों में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है. महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2–3 डिग्री बढ़ सकता है. गुजरात और देश के बाकी हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है. पिछले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश जगहों पर बारिश हुई. गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में कई जगह बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा.

कहां कितना तापमान?

न्यूनतम तापमान कई राज्यों में सामान्य से नीचे रहा है. देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के आदमपुर (IAF) और बठिंडा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमानकी बात करें तो सबसे ज्यादा तमिलनाडु के इरोड में 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. दक्षिण बंगाल की खाड़ीमें बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ते हुए पूर्व की ओर बढ़ रहा है. असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरब सागर और दक्षिण भारतके कुछ हिस्सों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इसके अलावा 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रमें एक नया, कमजोर पश्चिमी विक्षोभअसर दिखा सकता है, जिससे पहाड़ी राज्यों में मौसम बदल सकता है.

Tags: delhi weathertoday weather updateuttarakhand weatherUttarakhand weather news hindiweather news
Previous Post

‘जिहादी उत्तराखंड छोड़ दें, वरना जहां भी मिलोगे वहीं काट डालूंगा…’, बाबा ने दी ऐसी वॉर्निंग, हेट स्पीच पर दर्ज हो गई FIR

Next Post

दिल्ली से लेह जा रही थी Spice Jet फ्लाइट, बीच रास्ते से लौटी वापस… 150 यात्री थे सवार

Next Post

दिल्ली से लेह जा रही थी Spice Jet फ्लाइट, बीच रास्ते से लौटी वापस... 150 यात्री थे सवार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire