• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून में फायरिंग: मॉर्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Mintwire by Mintwire
30/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर Mukesh Joshi की गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे मालसी रोड के पास दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि फायरिंग का उद्देश्य दूसरी गाड़ी के टायर को निशाना बनाना था, लेकिन गोली रास्ते से गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लग गई.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

क्या है पूरा मामला

घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी Pramod Kumar ने बताया कि कंट्रोल रूम को सुबह जौहरी गांव में दो गाड़ियों के बीच विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया है. संदिग्ध वाहनों और आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आसपास के कई थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

गणेश जोशी मे जताया दुख

इस घटना पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने गहरा दुख जताया है. वे मैक्स अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए.

मंत्री ने यह भी कहा कि मालसी और जोहड़ी गांव जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और जरूरत के अनुसार पिकेट लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है. यह घटना एक बार फिर सड़क पर बढ़ते गुस्से (रोड रेज) और उसके खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

केदारनाथ यात्रा 2026: 200 cctv, 181 कैमरे… ऐसे बनाई जा रही यात्रा सुरक्षित

Next Post

बंद दरवाजे के पीछे खामोश दरिंदगी: प्यार, झगड़ा और फिर टुकड़ों में बंटी लाश, नेवी ऑफिसर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Next Post

बंद दरवाजे के पीछे खामोश दरिंदगी: प्यार, झगड़ा और फिर टुकड़ों में बंटी लाश, नेवी ऑफिसर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire