• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सोनम बाजवा से अनुष्का शर्मा तक… उत्तराखंड से हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

Mintwire by Mintwire
16/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
सोनम बाजवा से अनुष्का शर्मा तक… उत्तराखंड से हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

उत्तराखंड से मुंबई तक अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारों के लिए अब सफर और आसान होने वाला है. दिल्ली से देहरादून का सफर जल्द ही करीब ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा. लगभग 1200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

अर्चना पूरन सिंह का कॉमेडी में जलवा

देहरादून से आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों और टीवी में अपनी खास पहचान बनाई है. ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दे दना दन’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अर्चना आजकल अपने व्लॉग्स के जरिए भी सुर्खियों में रहती हैं.

उदिता गोस्वामी ने फिल्मों से बनाई पहचान

देहरादून की उदिता गोस्वामी ‘पाप’ और ‘जहर’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. फिलहाल वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं और डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी के बाद डीजे के रूप में काम कर रही हैं.

हिमानी शिवपुरी का दमदार अभिनय

देहरादून में जन्मी हिमानी शिवपुरी ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘परदेस’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है.

प्रसून जोशी का रचनात्मक सफर

अल्मोड़ा में जन्मे प्रसून जोशी एक मशहूर गीतकार, स्क्रीन राइटर और विज्ञापन विशेषज्ञ हैं. उनका बचपन रामपुर और देहरादून में बीता, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की.

उर्वशी रौतेला की ग्लैमरस पहचान

कोटद्वार की उर्वशी रौतेला ने मिस इंडिया यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा. ‘सिंह साब द ग्रेट’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की.

नेहा कक्कड़ की संघर्ष से सफलता तक की कहानी

ऋषिकेश में जन्मी नेहा कक्कड़ ने बचपन में जागरण में गाना गाया. ‘इंडियन आइडल’ से पहचान मिलने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली.

राघव जुयाल का अनोखा डांस स्टाइल

देहरादून के रहने वाले राघव जुयाल अपने स्लो मोशन डांस के लिए मशहूर हैं. डांसर से एक्टर बने राघव हाल ही में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नजर आए.

सोनम बाजवा का बढ़ता कद

नैनीताल से ताल्लुक रखने वाली सोनम बाजवा पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की ए-लिस्ट एक्ट्रेस हैं और अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं.

हेमंत पांडे का टीवी सफर

पिथौरागढ़ के हेमंत पांडे थिएटर और टीवी के जाने-माने कलाकार हैं. ‘ऑफिस ऑफिस’ में ‘पांडे जी’ के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली.

तृप्ति डिमरी बनीं नेशनल क्रश

चमोली की रहने वाली तृप्ति डिमरी आज बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस हैं. हालांकि उनकी परवरिश दिल्ली में हुई, लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड से जुड़ी हैं.

अनुष्का शर्मा का उत्तराखंड से नाता

भले ही अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या में हुआ हो, लेकिन उनका परिवार देहरादून से जुड़ा है. आज वे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.

Tags: Anushka SharmaArchana Puran SinghBollywood CelebritiesDelhi Dehradun CorridorEntertainment NewsNeha KakkarRaghav JuyalSonam Bajwatripti dimriUrvashi RautelaUttarakhand Stars
Previous Post

वेतन बढ़ोतरी के बाद भी नहीं थमा विवाद, औद्योगिक इकाइयों में कामकाज प्रभावित

Next Post

महिला आरक्षण बिल पर बवाल… क्या है delimitations?  परिसीमन पर केरल के विपक्ष का केंद्र पर तीखा हमला

Next Post

महिला आरक्षण बिल पर बवाल... क्या है delimitations?  परिसीमन पर केरल के विपक्ष का केंद्र पर तीखा हमला

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire