• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल: BJP नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

Mintwire by Mintwire
07/05/2026
in देश, राज्य
0
पश्चिम बंगाल: BJP नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के North 24 Parganas जिले से बुधवार रात एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक Chandranath Rath पर अज्ञात हमलावरों ने बेहद करीब से गोलीबारी कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई.

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे इस हमले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, यह वारदात Madhyamgram इलाके में हुई। चंद्रनाथ रथ सड़क पर मौजूद थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर नज़दीक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। गोली लगने से रथ गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद चंद्रनाथ रथ को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कई गोलियां लगीं.

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।

हमले के पीछे क्या है वजह?

फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—चाहे वह राजनीतिक रंजिश हो या कोई निजी विवाद।

राजनीतिक माहौल गरमाया

घटना के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे गंभीर साजिश बताया है, जबकि अन्य दलों की ओर से भी इस घटना की निंदा की जा रही है.

चुनाव के बाद इस तरह की हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस हमले के पीछे कौन है और कब तक आरोपी पकड़े जाते हैं।

Tags: BJPBreaking NewsChandranath Rathcrime newsElectionIndia NewsMadhyamgramNorth 24 ParganasPolitical ViolenceShooting IncidentSuvendu AdhikariWest Bengal News
Previous Post

पौड़ी में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़ा फैसला, आयुक्त ने जारी किए 25 लाख, तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश

Next Post

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी से कांपा उत्तराखंड, मई में लौटी ठंड; आज भी यलो अलर्ट

Next Post

Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी से कांपा उत्तराखंड, मई में लौटी ठंड; आज भी यलो अलर्ट

Please login to join discussion

Recent Posts

  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire