Friday, August 7, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़ा फैसला, आयुक्त ने जारी किए 25 लाख, तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश

Mintwire by Mintwire
06/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी: गढ़वाल मंडल में पेयजल, बिजली और गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जनपद की समस्याओं की समीक्षा करते हुए मौके पर ही 25 लाख रुपये जारी कर दिए और जल संस्थान को तीन दिन के भीतर जनरेटर लगाने के निर्देश दिए।

पेयजल व्यवस्था सुधारने पर जोर

आयुक्त ने पौड़ी शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंपिंग योजनाओं का संचालन किसी भी हाल में बाधित नहीं होना चाहिए। इसके लिए बिजली कटौती की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है।

25 लाख की राशि स्वीकृत, तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश

आयुक्त ने पावर बैकअप के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए जल संस्थान को निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर सभी प्रमुख पंपिंग योजनाओं में जनरेटर लगाए जाएं, ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

जरूरत पड़ने पर टैंकर से होगी जलापूर्ति

प्रभावित क्षेत्रों में पानी की कमी को देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जल स्रोतों के पुनर्जीवन के कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने को कहा गया।

गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पौड़ी और श्रीनगर में रसोई गैस की किल्लत को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का वितरण केवल बुकिंग के आधार पर किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

शिकायतों के निस्तारण में तेजी

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि पेयजल से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 1 अप्रैल से अब तक 110 शिकायतों में से 99 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई जारी है।

बैठक में कंडोलिया पार्क के पास सड़क पर जलभराव की समस्या पर भी चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि पानी निकासी का कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

आयुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags: pairo garwalpauri garwal newspauri garwal news hindiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड भाजपा में हलचल: आठ विधायकों की टिकट पर खतरा, सर्वे में खराब प्रदर्शन

Next Post

पश्चिम बंगाल: BJP नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

Next Post
पश्चिम बंगाल: BJP नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल: BJP नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट की गोली मारकर हत्या

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.