Friday, August 7, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

CBSE 12th Result: खेल और पढ़ाई दोनों में चमकीं दून की बेटियां, बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Mintwire by Mintwire
14/05/2026
in उत्तराखंड, देश
0
JEE Main 2026 Session 2 Result… आज जारी होगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में इस बार देहरादून की बेटियों ने खेल और पढ़ाई दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट और बैडमिंटन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं ने अकादमिक क्षेत्र में भी बेहतरीन अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समय प्रबंधन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

देहरादून स्थित Social Baluni Public School की छात्राएं तन्वी तोमर और शांभवी रौथान ने खेल और शिक्षा के बीच शानदार संतुलन बनाते हुए विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

क्रिकेट मैदान से बोर्ड परीक्षा तक चमकी तन्वी तोमर

विद्यालय की छात्रा तन्वी तोमर ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तन्वी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

उन्होंने महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2023-24, महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2024-25 और प्रथम महिला राज्य मल्टी-डे चैलेंजर ट्रॉफी 2025-26 जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पढ़ाई और क्रिकेट दोनों में संतुलन बनाकर तन्वी ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने तन्वी की उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। शिक्षकों ने कहा कि तन्वी ने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।

बैडमिंटन में पदक, पढ़ाई में शानदार अंक

वहीं विद्यालय की दूसरी छात्रा शांभवी रौथान ने भी शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शांभवी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

बैडमिंटन खिलाड़ी शांभवी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में कांस्य पदक, उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में उपविजेता स्थान और ईस्ट ज़ोन इंटर-स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शांभवी की सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य के साथ छात्र खेल और शिक्षा दोनों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

छात्राओं की सफलता बनी प्रेरणा

सीबीएसई परिणामों के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व जताया है। खेल के साथ पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने वाली ये छात्राएं अब अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Tags: cbse resiltcbse resultDehradunUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

Uttarakhand Govt का बड़ा फैसला: हर हफ्ते होगा ‘नो व्हीकल डे’, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

Next Post

महिलाओं के कपड़े फाड़े, बाल काटे और चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया… मंदिर में जाने की दी सजा

Next Post

महिलाओं के कपड़े फाड़े, बाल काटे और चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया... मंदिर में जाने की दी सजा

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.