• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

भारतीयों के लिए थाईलैंड की फ्री एंट्री बंद, अब Visa On Arrival से ही मिलेगी एंट्री

Mintwire by Mintwire
24/05/2026
in वर्ल्ड
0

थाईलैंड घूमने का सपना देख रहे भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ा झटका लगा है। थाईलैंड सरकार ने भारत के लिए 60 दिनों की वीजा-फ्री एंट्री सुविधा खत्म कर दी है। अब भारतीय नागरिकों को दोबारा ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VoA) नियमों के तहत ही थाईलैंड में प्रवेश मिलेगा।

नए नियमों के मुताबिक अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड में सिर्फ 15 दिनों तक ही रुक सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट पर वीजा आवेदन के साथ फीस भी जमा करनी होगी।

19 मई से लागू हुए नए नियम

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 19 मई को नए वीजा नियमों को मंजूरी दी गई। इसके तहत भारत को वीजा-फ्री देशों की सूची से हटाकर ‘वीजा ऑन अराइवल’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। इस सूची में अब अजरबैजान, बेलारूस और सर्बिया जैसे देश भी शामिल हैं।

पहले भारतीय नागरिक बिना वीजा के 60 दिनों तक थाईलैंड में रह सकते थे, लेकिन अब उन्हें एयरपोर्ट पर ही वीजा लेना होगा।

अब देनी होगी करीब 6 हजार रुपये फीस

नई व्यवस्था के तहत भारतीय यात्रियों को थाईलैंड पहुंचने पर प्रति व्यक्ति 2,000 थाई बाट यानी करीब 6 हजार रुपये की फीस चुकानी होगी। इसके बाद ही उन्हें देश में प्रवेश मिलेगा।

क्यों सख्त हुए थाईलैंड के नियम?

कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटन उद्योग को दोबारा पटरी पर लाने के लिए थाईलैंड ने नवंबर 2023 में भारत समेत कई देशों के लिए वीजा-फ्री एंट्री शुरू की थी। बाद में जुलाई 2024 में इसकी अवधि बढ़ाकर 60 दिन कर दी गई थी।

लेकिन अब थाईलैंड सरकार ने सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ विदेशी नागरिकों पर ड्रग्स, सेक्स ट्रैफिकिंग और बिना परमिट कारोबार चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

थाईलैंड के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुरसाक फानचारोनवोराकुल ने कहा कि कुछ लोगों ने इस ढील का गलत फायदा उठाया, जिसके बाद नियम सख्त करने का फैसला लिया गया।

किन देशों को मिलेगी वीजा छूट?

थाईलैंड अब केवल 54 देशों को 30 दिनों की वीजा छूट देगा। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कई यूरोपीय देश शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ देशों को ‘रेसिप्रोकल वीजा छूट’ दी गई है, यानी दोनों देश एक-दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा यात्रा की अनुमति देते हैं।

भारतीय यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा?

नई व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीय यात्रियों को अब थाईलैंड यात्रा से पहले अतिरिक्त दस्तावेज, फीस और सीमित स्टे अवधि का ध्यान रखना होगा। खासतौर पर लंबे समय तक छुट्टियां बिताने या वर्केशन प्लान करने वालों के लिए यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Tags: thailandthailand visathailand visa newsthailand visa news hindi
Previous Post

Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी तपिश, छह जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Next Post

भोपाल इवेंट में राम चरण से हुई बड़ी गलती, जसप्रीत बुमराह को बता दिया फुटबॉलर

Next Post

भोपाल इवेंट में राम चरण से हुई बड़ी गलती, जसप्रीत बुमराह को बता दिया फुटबॉलर

Recent Posts

  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
  • ‘रामायण’ में राम बने रणबीर कपूर ने प्रसाद लेने से किया मना, पुराने Video पर यूजर्स बोले- ऐसे निभाएंगे श्रीराम का रोल? 17/09/2026
  • देशभर में बारिश का दौर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire