Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

शादी से पहले बाली ट्रिप रद्द, फिर मौत: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पासपोर्ट बना सबसे अहम सुराग

Mintwire by Mintwire
24/06/2026
in देश
0

महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस का मानना है कि शादी से पहले बाली जाने की योजना के दौरान केतन का पासपोर्ट गायब होना महज एक संयोग नहीं था, बल्कि कथित हत्या की साजिश का शुरुआती हिस्सा था। जांच में सामने आया है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने कथित तौर पर उनका पासपोर्ट चुराकर नष्ट कर दिया था, जिससे उनकी विदेश यात्रा रद्द हो गई।

पुलिस के अनुसार, फरवरी में सगाई के बाद केतन और सिया की शादी नवंबर में राजस्थान के एक महल में तय थी। दोनों 6 जून को प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बाली जाने वाले थे। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन को पता चला कि उनका पासपोर्ट गायब है, जबकि बाकी सभी यात्रियों के दस्तावेज सुरक्षित थे। इसके चलते उन्हें यात्रा रद्द कर वापस लौटना पड़ा।

केतन के पिता ने क्या-क्या कहा?

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि घर से निकलते समय सभी पासपोर्ट, नकदी, क्रेडिट कार्ड और अन्य दस्तावेज एक ही पाउच में रखे गए थे। एयरपोर्ट पहुंचने पर केवल केतन का पासपोर्ट गायब मिला, जिससे परिवार को शुरुआत से ही शक हुआ था।

जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि सिया ने कथित रूप से रास्ते में एक होटल में नाश्ते के दौरान केतन का पासपोर्ट निकाल लिया था। आरोप है कि उसने पासपोर्ट को फाड़कर होटल के वॉशरूम में फेंक दिया था।

पुलिस ने क्या- क्या कहा

पुलिस का दावा है कि सिया गोयल का चेतन बाबूलाल चौधरी नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, दोनों ने केतन को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए उसकी हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के मुताबिक, 14 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान भी केतन को घाटी में धक्का देकर मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि वह उस प्रयास में बच गया। इसके बाद 18 जून को उसे दोबारा लोहागढ़ किले बुलाया गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि 18 जून को सिया और चेतन ने मिलकर केतन पर हमला किया और उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे दुर्घटना माना था और बताया गया था कि फोटो खींचते समय तेज हवाओं के कारण केतन लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था।

हालांकि बाद की जांच में मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

सिया को लेकर परिवार ने उठाए सवाल

केतन के पिता का कहना है कि बेटे की मौत के बाद सिया के व्यवहार ने भी परिवार के मन में कई सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो वह साफ इनकार कर सकती थी, लेकिन हत्या जैसा कदम उठाना समझ से परे है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।

Tags: ketan aggarwal deathketan aggarwal death newsketan aggarwal death storywoman murder
Previous Post

अमेरिका के पहले वर्ल्ड कप मैच ने तोड़े रिकॉर्ड, 2.5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा मैच

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: देहरादून समेत 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.