कोटद्वार: बलूनी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेंद्र रावत ने तीर चलाकर किया.
उत्तर भारत के 650 खिलाड़ियों की भागीदारी
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों से करीब 650 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता का आयोजन 20 जुलाई से 23 जुलाई तक बलूनी पब्लिक स्कूल परिसर में किया जा रहा है.
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करती हैं.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, बलूनी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, विभिन्न टीमों के कोच, स्कूल स्टाफ और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं.


