Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

जनता मिलन में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

Mintwire by Mintwire
20/07/2026
in उत्तराखंड, देश
0

20 जुलाई. कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभिन्न विभागों से संबंधित एक दर्जन से अधिक जनशिकायतों की सुनवाई की. उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सख्ती

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनशिकायतों के समाधान में लापरवाही या देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिलनी चाहिए.

भूमि रजिस्ट्री शिविर और महिला मंगल दल की मांग

बीरोंखाल के सिंदुड़ी बड़ी की ग्राम प्रधान सविता देवी ने भूमि रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित कराने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को तिथि निर्धारित कर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए. वहीं, महिला मंगल दल के लिए टीन शेड निर्माण समेत अन्य मांगों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किया.

गदेरे से नुकसान और सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत

बैंगवाड़ी निवासी मनमोहन सिंह ने वर्ष 2025 में गदेरे के बहाव से बगीचे की पुश्ता, सब्जियों और फलदार पेड़ों को हुए नुकसान की शिकायत दर्ज कराई. जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को राजस्व उपनिरीक्षक से तत्काल मौके का निरीक्षण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. वहीं, पौड़ी के वार्ड संख्या-1 निवासी विनोद कुमार जोशी द्वारा पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर ईटीसी गदेरे के पानी से सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

अन्य शिकायतों पर भी प्राथमिकता से कार्रवाई

जनता मिलन के अलावा सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, पत्राचार और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है.

नीलकंठ यात्रा मार्ग पर लगेंगी 40 सोलर स्ट्रीट लाइट

क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पयाल ने नीलकंठ श्रावण मेला-2026 के दौरान सिद्धपीठ माता पार्वती मंदिर, झिलमिल गुफा, गणेश गुफा और संपर्क मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी. जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर और उरेडा विभाग ने नीलकंठ पैदल यात्रा मार्ग पर 40 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके.

पेयजल शिकायतों का तत्काल हुआ समाधान

ग्राम खड़ेत मल्ला निवासी शांति देवी द्वारा पेयजल कनेक्शन बाधित होने की शिकायत पर जल संस्थान ने तत्काल स्थलीय निरीक्षण किया. जांच में पाइपलाइन चोक मिलने पर मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई. वहीं, ग्राम केवर्स के ग्रामीणों द्वारा हर घर नल-हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की शिकायत मिलने पर भी विभाग ने तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी परिवारों तक नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी.

Tags: pauri dm newsPauri Newspauri news dmpauri news hindiUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

कोटद्वार में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ, 650 युवा तीरंदाजों ने लिया हिस्सा

Next Post

पौड़ी: 16 जनसेवा शिविरों में 7 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

पौड़ी: 16 जनसेवा शिविरों में 7 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.