Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

अन्ना हजारे ने PM मोदी से की अपील. बोले- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा, छात्रों से संवाद करे सरकार

Mintwire by Mintwire
23/07/2026
in देश, राज्य
0

नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर चल रहे NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई की खबरें बेहद पीड़ादायक हैं. सरकार को इस असंतोष को कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि समाज की पीड़ा और अपेक्षाओं के रूप में देखना चाहिए.

‘शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सरकार नहीं गिराएगा’

अन्ना हजारे ने अपने पत्र में कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाता है तो इससे सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि सरकार की जवाबदेही और प्रभावशीलता बढ़ेगी. उन्होंने सरकार से प्रदर्शनकारियों की बात धैर्यपूर्वक सुनने, विश्वास का माहौल बनाने और सकारात्मक संवाद के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया.

CJP ने पूर्व प्रवक्ता को हटाया

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया को संगठन से हटा दिया है. दहिया ने कहा कि उन्हें इस फैसले से झटका लगा. उनके अनुसार, उन्हें लगा था कि वायरल वीडियो को लेकर उनका हालचाल पूछा जाएगा, लेकिन उन्हें प्रदर्शन में नहीं आने के लिए कहा गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दहिया कथित तौर पर उस समय बर्गर खाते नजर आए, जब ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस की लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना कर रहे थे. CJP ने कहा कि उनका आचरण आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप नहीं था.

नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का किया समर्थन

वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी सरकार की आलोचना करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया. इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हो रहा व्यवहार देखकर उनका दिल दुखी है और वे भीतर से गुस्से में हैं.

उन्होंने कहा कि छात्रों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए क्योंकि देश में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ खड़े हैं. वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि “सब याद रखा जाएगा.”

Tags: Anna HazareCJP Protestdelhi newsDharmendra Pradhaneducation newsIndia NewsJantar Mantar ProtestNaseeruddin ShahNEET Paper LeakNEET Protestpm modipolitical newsSonam WangchukStudent ProtestVijeta Dahiya
Previous Post

चकराता में ‘विकसित भारत’ की गूंज… केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

Next Post

‘शिक्षा की अहमियत नहीं समझते जो खुद अनपढ़ हैं’, NEET-UG विवाद पर फिर बोले नसीरुद्दीन शाह, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Next Post
‘शिक्षा की अहमियत नहीं समझते जो खुद अनपढ़ हैं’, NEET-UG विवाद पर फिर बोले नसीरुद्दीन शाह, मोदी सरकार पर साधा निशाना

'शिक्षा की अहमियत नहीं समझते जो खुद अनपढ़ हैं', NEET-UG विवाद पर फिर बोले नसीरुद्दीन शाह, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.