Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

दूसरी औरत की मांग भरने वाला था पति… तभी मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस संग पहुंच करा दिया अंदर

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in देश, राज्य
0

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिना तलाक दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। पहली पत्नी की शिकायत के बाद जयमाला से पहले ही शादी रोक दी गई और पुलिस ने आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

पड़ोसी से मिली दूसरी शादी की जानकारी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जूही लाल कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। वर्ष 2024 में दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मामला कानपुर की अदालत में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि पति लगातार उससे व्हाट्सएप पर बातचीत करता था और उससे मिलने भी आता था, लेकिन दूसरी शादी की जानकारी उसने छिपाकर रखी।

मैरिज लॉन पहुंचते ही मचा हड़कंप

महिला को पति की दूसरी शादी की जानकारी उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से मिली। इसके बाद वह पहले ससुराल पहुंची, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फिर अपनी बहन और पुलिस के साथ सीधे मैरिज लॉन पहुंच गई। पुलिस को देखकर दूल्हे ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस दौरान शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

थाने में नहीं बनी बात

पुलिस दोनों पक्षों को चकेरी थाने ले गई, जहां काफी देर तक समझौते की कोशिश हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पहली पत्नी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि पति ने कानूनी रूप से विवाह समाप्त किए बिना दूसरी शादी करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: kanpur newskanpur news hindikanpur second marriage newsUttarakhand news
Previous Post

शादी के दो साल बाद भी नहीं पूरी हुई हसरत…कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी की ले ली जान

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से नहीं उठेंगे प्रोटेस्टर्स, इन मांगों को लेकर अब अड़े

Next Post
छात्रों के सामने झुकी सरकार… धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर से नहीं उठेंगे प्रोटेस्टर्स, इन मांगों को लेकर अब अड़े

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.