• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

शादी के दो साल बाद भी नहीं पूरी हुई हसरत…कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी की ले ली जान

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in राज्य
0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घर में हुआ हमला, अस्पताल में मौत

पुलिस के मुताबिक, गांव मऊ निवासी मुकंदी लाल ने डायल-112 पर सूचना दी कि उनके बेटे रवि ने अपनी पत्नी विमलेश पर कमरे के अंदर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। परिजन महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका विमलेश की शादी करीब दो साल पहले रवि से हुई थी। उसके मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही रवि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।

पहले भी हुआ था हमला

परिजनों का आरोप है कि दो-तीन महीने पहले भी रवि ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस समय सामाजिक समझौते के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

सीओ खैर अभिषेक पटेल ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Tags: up newsUttar Pradesh Crimeuttar pradesh crime newsuttar pradesh dowry newsuttar pradesh news hindiuttarpradesh news
Previous Post

सुहागरात पर ही ऐसा क्या हुआ कि पति की हो गई मौत? फिर गर्दन पर मिला एक निशान

Next Post

दूसरी औरत की मांग भरने वाला था पति… तभी मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस संग पहुंच करा दिया अंदर

Next Post

दूसरी औरत की मांग भरने वाला था पति… तभी मंडप में पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस संग पहुंच करा दिया अंदर

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire