Thursday, July 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

बिहार: भाभी को खाना देने में हुई देर, देवर ने कुल्हाड़ी से काटा गला, सिर पेड़ पर टांगा

Mintwire by Mintwire
30/07/2026
in देश, राज्य
0

बिहार के जहानाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पारसबीघा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने महिला का कटा हुआ सिर घर के सामने पेड़ पर टांग दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंशु देवी, पत्नी धर्मेंद्र कुमार, निवासी इमादपुर गांव के रूप में हुई है।

खाना देने में हुई देरी के बाद हुआ हमला

ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान आरोपी कुणाल कुमार घर पहुंचा और खाना मांगा। आरोप है कि खाना परोसने में देरी होने पर वह गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सिर पेड़ पर टांगा, मौके पर ही बैठा रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ। उसने महिला का कटा हुआ सिर घर के सामने एक पेड़ पर टांग दिया और वहीं बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। आरोपी कुणाल कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नशे की लत का भी आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में खाना देने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात होने की बात सामने आई है।

पारसबीघा थाना प्रभारी सर्व नारायण ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Tags: Biharbihar brother in law crime newsbihar crime newsbihar newsbrother in law killed sister in law
Previous Post

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से यात्रा रोकी गई

Next Post

झारखंडः धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी

Next Post

झारखंडः धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.