Thursday, July 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

झारखंडः धनबाद में ED का बड़ा एक्शन, कोयला कारोबार से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी

Mintwire by Mintwire
30/07/2026
in देश, राज्य
0

झारखंड के धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीमों ने कोयला कारोबार और आउटसोर्सिंग व्यवसाय से जुड़े करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी ED अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।

सुबह 6:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें सुबह करीब 6:30 बजे संबंधित लोगों के घरों और कारोबारी परिसरों पर पहुंचीं। कार्रवाई शुरू होने से पहले सुरक्षा बलों ने सभी प्रवेश और निकास रास्तों को अपने कब्जे में ले लिया।

इन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

बताया जा रहा है कि छापेमारी कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर की गई। जिन लोगों के परिसरों पर तलाशी ली गई, उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, रोहित यादव, माधव सिंह, लक्ष्मण दुबे उर्फ पप्पू दुबे, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान, अरुण चौहान, इम्तियाज अली, महेंद्र प्रसाद सिंह, अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट डी.एन. सिन्हा शामिल हैं।

दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस खंगाले

तलाशी के दौरान ED अधिकारियों ने बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और डिजिटल डिवाइस की जांच की। सूत्रों के अनुसार, कुछ दस्तावेज जब्त भी किए गए हैं। हालांकि, ED ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के टेंडरों में कथित अनियमितताओं, अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच का हिस्सा है। हालांकि, ED ने फिलहाल इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Tags: eded action jharkhanded action newsjharkhand ed actionjharkhand ed action news hindi
Previous Post

बिहार: भाभी को खाना देने में हुई देर, देवर ने कुल्हाड़ी से काटा गला, सिर पेड़ पर टांगा

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.