• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से यात्रा रोकी गई

Mintwire by Mintwire
30/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

रुद्रप्रयाग: केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने केदारनाथ यात्रा की रफ्तार थाम दी है। श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर भारी मलबा और बोल्डर आने से यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया है। जिला प्रशासन ने यात्रियों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

अलकनंदा और मंदाकिनी चेतावनी स्तर से ऊपर

लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, अलकनंदा का जलस्तर 626.89 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी स्तर 626 मीटर है। वहीं मंदाकिनी नदी 625.90 मीटर पर बह रही है, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। प्रशासन ने नदी किनारों से दूर रहने की सलाह दी है।

कई सड़कें बंद, पैदल मार्ग भी बाधित

बारिश और भूस्खलन के चलते एनएच-107 सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन, राज्य मार्ग के तीन, लोक निर्माण विभाग की 10, पीएमजीएसवाई की 13 और एनपीसीसी की दो सड़कें अवरुद्ध हैं। गौरीकुंड से आगे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी दो-तीन स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही रोक दी गई है।

रामपुर स्लाइडिंग जोन फिर बना खतरा

फाटा-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बाजार के पास स्थित संवेदनशील स्लाइडिंग जोन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सड़क और सुरक्षा दीवार के बीच दोबारा भू-धंसाव होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के बजाय केवल अस्थायी मरम्मत की जा रही है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने, नदी-नालों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने की अपील की है।

Tags: Kedarnathkedarnath rainkedarnath weatherkedarnath yatrakedarnath yatra news
Previous Post

कांगड़ा घाट पर बड़ा हादसा टला: गंगा में डूब रहे कांवड़िये को SDRF ने बचाया, कांस्टेबल ने लगाई छलांग

Next Post

बिहार: भाभी को खाना देने में हुई देर, देवर ने कुल्हाड़ी से काटा गला, सिर पेड़ पर टांगा

Next Post

बिहार: भाभी को खाना देने में हुई देर, देवर ने कुल्हाड़ी से काटा गला, सिर पेड़ पर टांगा

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire