Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त. ओवरस्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव पर चलेगा बड़ा अभियान

Mintwire by Mintwire
31/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त. ओवरस्पीड और ड्रंक एंड ड्राइव पर चलेगा बड़ा अभियान


पौड़ी में अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में उन्होंने सड़क हादसों को कम करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजागरूकता और सभी की साझा जिम्मेदारी भी है.

ड्रंक एंड ड्राइव और ओवरस्पीडिंग पर चलेगा अभियान

बैठक में परिवहन और पुलिस विभाग को ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया गया.

ब्लैक स्पॉट और अतिक्रमण पर रहेगा फोकस

अपर जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर जरूरी सुधार कार्य, सड़क संकेतकों की उपलब्धता और विभागों के बेहतर समन्वय की समीक्षा की. उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों का नियमित निरीक्षण करने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए.

हॉटमिक्स प्लांटों को लगाने होंगे 1000 पौधे

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एडीएम ने जनपद के सभी हॉटमिक्स प्लांट संचालकों को प्रत्येक प्लांट पर कम से कम 1000 पौधे लगाने और उनके संरक्षण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

छह महीने में 27 सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत

बैठक में बताया गया कि जनवरी से जून 2026 के बीच मोटर वाहन अधिनियम के तहत 23,362 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि 3,906 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई. इसी अवधि में जिले में 27 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 16 लोगों की मौत हुई और 44 लोग घायल हुए. अधिकारियों को दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम के उपाय अपनाने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

Tags: Black SpotsBreaking NewsDrunk DrivingFR ChauhanOverspeedingPauri GarhwalPauri NewsRoad AccidentRoad SafetyRoad Safety CommitteeTraffic AwarenessTraffic RulesTransport DepartmentUttarakhand newsUttarakhand Police
Previous Post

E20 पेट्रोल पर सियासी संग्राम तेज! केजरीवाल का राष्ट्रीय अभियान आज, तहसीन पूनावाला भी करेंगे भूख हड़ताल

Next Post

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला… ईंट-भट्ठे पर मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

Next Post
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला… ईंट-भट्ठे पर मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला... ईंट-भट्ठे पर मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.