• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

ट्रिशा पर ऐसा क्या बोले विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन, किया गया डिटेन

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in देश
0

तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे कुछ ही देर पहले उनके खिलाफ एक विवादित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था। यह टिप्पणी उन्होंने कावेरी जल विवाद पर मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए अपने भाषण के दौरान की थी। कई लोगों ने उनके बयान को अभिनेत्री ट्रिशा की ओर इशारा करने वाला और दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) वाला बताया है।

हिरासत के दौरान क्या बोले उदयनिधि?

हिरासत में लिए जाने के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। उन्होंने कहा, “मैंने विजय के अलावा किसी का नाम नहीं लिया। अदालत तय करेगी कि क्या सही है।” उन्होंने पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध भी बताया।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

कावेरी जल विवाद पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण देते समय दर्शकों में से किसी ने “ट्रिशा, ट्रिशा” कहा। इसके बाद उदयनिधि ने जवाब में एक ऐसी टिप्पणी की, जिसे कई राजनीतिक दलों ने अभिनेत्री ट्रिशा और मुख्यमंत्री विजय की दोस्ती से जोड़ते हुए अशोभनीय और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया।

हाईकोर्ट पहुंचे उदयनिधि

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी चेन्नई स्थित आवास पर पहुंची। गिरफ्तारी की आशंका के बीच उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की याचिका दाखिल की है, जिस पर अदालत में सुनवाई होनी है।

TVK और BJP का तीखा हमला

टीवीके नेता आधव अर्जुना ने उदयनिधि पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें “Obscene Nidhi” कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा तमिल राजनीति की गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

टीवीके प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भी सवाल उठाया कि क्या उदयनिधि अपने बच्चों के सामने भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं, भाजपा ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। तमिलनाडु भाजपा के नेताओं ने इसे अश्लील और शर्मनाक बताते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री ट्रिशा से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

DMK ने किया बचाव

डीएमके ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा कि इस विवाद को राजनीतिक रूप से बढ़ाया जा रहा है। पार्टी नेता और पूर्व मंत्री टी. मनो थंगराज ने आरोप लगाया कि कावेरी जल विवाद और किसानों के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस मामले को तूल दिया जा रहा है। उन्होंने इसे “राजनीतिक रूप से पैदा किया गया विवाद” बताया।

Tags: stalin and trishastalin comment on trishastalin on trisha newsstalin remarks on trishatamilnadu
Previous Post

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट में गाली देने पर भड़कीं थीं भूमि पेडनेकर…अब खुद की टीचर ने उन्हें बताया disrespectful

Next Post

कौन हैं TRIGGERED INSAAN निश्चय मल्हान, इतने करोड़ के हैं मालिक, अब असम के लिए जुटाए 70 लाख

Next Post

कौन हैं TRIGGERED INSAAN निश्चय मल्हान, इतने करोड़ के हैं मालिक, अब असम के लिए जुटाए 70 लाख

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire