• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

CJP करेगी पॉलिटिक्स में एंट्री, अभिजीत दीपके ने दे दिया जवाब

Mintwire by Mintwire
05/08/2026
in देश
0

Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन फिलहाल राजनीतिक पार्टी बनाने या चुनाव लड़ने की तैयारी में नहीं है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित CJP की दो दिवसीय रणनीति बैठक के दौरान दीपके ने कहा कि संगठन युवाओं की आवाज़ उठाने वाले “प्रेशर ग्रुप” के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा, “हम राजनीतिक पार्टी शुरू करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। लगता है कि मीडिया को इसकी हमसे ज़्यादा चिंता है। हमारा उद्देश्य युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।”

पेपर लीक आंदोलन से मिली राष्ट्रीय पहचान

करीब दो महीने पहले व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में शुरू हुई CJP को देशभर में पहचान तब मिली, जब उसने परीक्षा पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व किया। लंबे आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने CJP को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया।

देशभर में युवाओं तक पहुंचेगा संगठन

दीपके ने बताया कि रणनीति बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार और देशभर के युवाओं तक पहुंचने की योजना तैयार करना है। उन्होंने कहा कि CJP विभिन्न राज्यों में जाकर युवाओं की समस्याएं सुनेगी और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।

उन्होंने कहा, “जहां भी छात्र अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करेंगे, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।”

झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल होने के दिए संकेत

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर भी CJP ने समर्थन जताया है। दीपके ने कहा कि संगठन इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है और जरूरत पड़ी तो उनकी टीम झारखंड भी जाएगी।

उन्होंने कहा, “अगर जरूरत पड़ी तो हम झारखंड जाएंगे। इस पर आज की बैठक में फैसला लिया जाएगा।”

सोनम वांगचुक को बताया आंदोलन का मार्गदर्शक

दीपके ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने आंदोलन का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके सुझाव और अनुभव आगे की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

युवाओं की उम्मीदों को दिशा देने पर फोकस

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि युवाओं की एकजुटता ने यह साबित कर दिया है कि संगठित होकर बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसी रणनीति तैयार कर रहा है, जिससे युवाओं की उम्मीदों को सार्थक दिशा दी जा सके।

झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है और इसी बीच CJP की यह रणनीति बैठक संगठन की भविष्य की भूमिका को लेकर काफी अहम मानी जा रही है।

Tags: abhijit dipkeabhijit dipke newsabhijit dipke news hindiabhijit dipke political partyabhijit dipke political party news
Previous Post

अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक की अपील पर पिया पानी, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं खाऊंगा अन्न

Next Post

‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को भी छोड़ा पीछे, 7 दिन में कमाए अरबों

Next Post

‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ को भी छोड़ा पीछे, 7 दिन में कमाए अरबों

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire