Monday, August 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

Mintwire by Mintwire
06/08/2026
in देश, राज्य
0
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़… सड़क हादसे में बेटे अबान अहमद की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे में उसका दोस्त सोनू भी जान गंवा बैठा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रयागराज से झांसी अपने जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ओवरस्पीडिंग मानी जा रही है.

अबान अहमद का नाम साल 2023 में अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था. उस समय पुलिस ने उसके बड़े भाई मोहम्मद अहजम के साथ उसे भी हिरासत में लिया था और दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया था. इस दौरान उनकी मां शाइस्ता परवीन ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके बेटों के ठिकाने की जानकारी नहीं दी थी.

अबान की मौत के साथ अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा संकट आ गया है. अप्रैल 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी महीने अतीक का तीसरा बेटा असद अहमद भी उमेश पाल हत्याकांड में वांछित होने के चलते झांसी में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया था. उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

अतीक अहमद के परिवार के अन्य सदस्य भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं. उसके बड़े बेटे मोहम्मद उमर और मोहम्मद अली अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं. वहीं पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के मामले में अब भी फरार है. परिवार के कई अन्य सदस्यों पर भी आरोपियों को शरण देने और कथित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने के आरोपों में कार्रवाई चल रही है.

अबान अहमद की मौत के साथ कभी पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले अतीक अहमद परिवार का एक और सदस्य दुखद अंत का शिकार हो गया है. लगातार हुई मौतों, गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के बीच इस परिवार का प्रभाव लगभग पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है.

Tags: Abaan AhmedAtiq AhmedAtiq Ahmed SonBreaking NewsJhansi NewsPrayagraj NewsRoad AccidentShaista ParveenUmesh Pal Caseuttar pradesh news
Previous Post

ये एक गलती पड़ गई भारी… Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 ऐप्स पर क्यों लगा 20 लाख रुपये का जुर्माना

Next Post

राजस्थान के चूरू के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, CCTV आया सामने

Next Post

राजस्थान के चूरू के सुजानगढ़ जनाना अस्पताल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, CCTV आया सामने

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.