Sunday, August 9, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

Har Ghar Tiranga Campaign: 9 से 17 अगस्त तक पौड़ी गढ़वाल में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

Mintwire by Mintwire
07/08/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने के निर्देश दिए गए।

हर नागरिक तक पहुंचे राष्ट्रभक्ति का संदेश

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विभागों से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अभियान के तहत शिक्षा, युवा कल्याण और खेल विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरियां और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हर घर और सरकारी भवन पर फहराया जाएगा तिरंगा

बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक भवनों और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही भारतीय ध्वज संहिता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने और लोगों को तिरंगे के सम्मान एवं सही उपयोग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर भी चलेगा अभियान

अभियान के दौरान वंदे मातरम्, राष्ट्रीय गान, देशभक्ति गीतों और तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, पीएम स्वजल दीपक रावत, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Tags: hr ghar tiranga newspuari newsUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

Agra News: बारिश में धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली गड्ढे में उतरकर मापने लगे ‘विकास’ की गहराई

Next Post

ढाई साल में कैसे बिखर गया अतीक अहमद का परिवार? असद से आबान तक, जानिए कौन जिंदा, कौन जेल में और कौन फरार

Next Post

ढाई साल में कैसे बिखर गया अतीक अहमद का परिवार? असद से आबान तक, जानिए कौन जिंदा, कौन जेल में और कौन फरार

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.