• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का कहर, बह गया पुल

Mintwire by Mintwire
11/08/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में तेज बारिश और बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तमक नाले में आए तेज बहाव ने बेली ब्रिज को अपनी चपेट में लेकर बहा दिया। इस दौरान एक वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि BRO का एक ड्राइवर भी लापता हो गया।

पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क कटा

यह बेली ब्रिज मलारी-नीती नेशनल हाईवे पर स्थित था और ज्योतिर्मठ को सीमावर्ती इलाकों से जोड़ता था। पुल टूटने के बाद जुम्मा और नीती समेत करीब एक दर्जन गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है। सीमा क्षेत्र तक पहुंच भी बाधित हुई है।

पानी देखने के दौरान बहा BRO ड्राइवर

लापता ड्राइवर की पहचान पिथौरागढ़ निवासी पंकज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाढ़ के पानी को देखने के दौरान अचानक पुल टूटने की चपेट में आ गया और तेज बहाव में बह गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

SDRF-NDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों की टीमें नुकसान का जायजा ले रही हैं, जबकि BRO ने वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है।

CM धामी ने दिए राहत के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आसपास के गांवों में राशन, भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित न होने देने को भी कहा है।

Tags: UttarakhandUttarakhand bridge collapseUttarakhand bridge newsUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

दिल्ली-NCR में अगले 5 दिन बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट

Next Post

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत

Next Post

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 111 लोगों की मौत

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire