• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

प्रोटोकॉल विवाद के बीच राहुल गांधी-खड़गे ने फिर नहीं लिया लाल किले के समारोह में हिस्सा

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश
0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार दूसरे साल लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और खड़गे ने प्रोटोकॉल और बैठने की व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के कारण समारोह से दूरी बनाई। बताया गया कि समारोह में उनकी स्थिति और पद के अनुरूप प्रोटोकॉल नहीं था।

राहुल गांधी की सीट को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

राहुल गांधी को इस साल के समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उनकी सीट Table of Precedence के अनुसार तय की जाएगी। इसके तहत लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष का दर्जा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है।

2024 में भी राहुल गांधी की सीट को लेकर विवाद हुआ था। उस समय नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उन्हें लाल किले पर पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया था। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि ओलंपिक खिलाड़ियों को जगह देने के कारण बैठने की व्यवस्था की गई थी।

2025 में भी नहीं पहुंचे थे राहुल और खड़गे

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2025 में भी लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया था। कांग्रेस इससे पहले गणतंत्र दिवस समारोहों में भी अपने नेताओं की सीट को लेकर सवाल उठा चुकी है।

वहीं, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्रीय समारोहों में बैठने की व्यवस्था Table of Precedence के तहत की जाती है, जो राजनीतिक दल के बजाय संवैधानिक पद और आधिकारिक दर्जे पर आधारित होती है।

Tags: rahul gandhirahul gandhi independence dayrahul gandhi khargerahul gandhi newsrahul gandhi news hindi
Previous Post

PM मोदी ने इस बार 75 मिनट दिया भाषण, जानिए हर साल कितनी देर किया देश को संबोधित

Next Post

BJP- कांग्रेस के बीच नहीं थम रही जंग, Hug Row को लेकर निशिकांत दुबे ने नेहरू की तस्वीरें की पोस्ट, भड़की कांग्रेस

Next Post

BJP- कांग्रेस के बीच नहीं थम रही जंग, Hug Row को लेकर निशिकांत दुबे ने नेहरू की तस्वीरें की पोस्ट, भड़की कांग्रेस

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire