• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

टैंकर पलटा तो बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग, सड़क पर बहते तेल को लूटने की मची होड़

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश के बीनागंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। टोड़ी रोड पर ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास इंदौर से मंडीदीप जा रहा पाम ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर से तेल सड़क और आसपास के गड्ढों में बहने लगा तो बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, कैन और बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए।

बाल्टी-कैन लेकर पहुंचे ग्रामीण

तेल सड़क पर बहता देख आसपास के गांवों में इसकी खबर फैल गई। इसके बाद लोग अपने घरों से बाल्टी, कैन, पतीले और डिब्बे लेकर घटनास्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते लोग सड़क पर फैला तेल भरने में जुट गए। मौके पर भीड़ बढ़ने से पुलिस को लोगों को हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस करती रही समझाइश

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को पलटे हुए टैंकर से दूर रहने की चेतावनी दी, क्योंकि सड़क पर फैले तेल के कारण फिसलने और अन्य दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। इसके बावजूद लोग तेल भरने में जुटे रहे। मौके पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शराब के नशे में था चालक, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस के मुताबिक, टैंकर क्रमांक MP 13-4948 इंदौर से मंडीदीप जा रहा था। वाहन चालक की पहचान ब्यावरा निवासी राकेश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। कथित तौर पर नशे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि हादसे के वक्त सामने से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई।

क्रेन और हाइड्रा की मदद से सीधा किया टैंकर

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में क्रेन और ब्यावरा से बुलाई गई हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे टैंकर को सीधा कराया गया। कैंट और स्थानीय पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Tags: guna refined pil tankerguna zilaguna zila refined pil tanker newsmadhya pradesh
Previous Post

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, AAP विधायक अनिल झा और BJP विधायक अभय पाटिल समेत 6 घायल

Next Post

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले 2 हजार पार, ICMR ने किया अलर्ट; जानिए क्यों बढ़ी चिंता

Next Post

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले 2 हजार पार, ICMR ने किया अलर्ट; जानिए क्यों बढ़ी चिंता

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire