• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, AAP विधायक अनिल झा और BJP विधायक अभय पाटिल समेत 6 घायल

Mintwire by Mintwire
24/08/2026
in देश, राज्य
0

नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट्रल इलाके में रविवार रात एक तेज रफ्तार हैचबैक कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा पहुंची और एक SUV से टकरा गई। हादसे में दिल्ली के AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP विधायक अभय पाटिल समेत कम से कम छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

PWD मुख्यालय के पास हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा विकास मार्ग पर ITO के पास PWD मुख्यालय के नजदीक रात करीब 9:30 बजे हुआ। IP Estate पुलिस स्टेशन को सड़क हादसे की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस को दिल्ली नंबर वाली दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं।

डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची कार

DCP सेंट्रल रोहित रणबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक 32 वर्षीय व्यक्ति हैचबैक चला रहा था। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से ITO की तरफ जा रहा था।

PWD कार्यालय के पास कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग पार कर विपरीत दिशा की सड़क पर पहुंच गई। इसके बाद ITO से लक्ष्मी नगर की ओर जा रही SUV से उसकी टक्कर हो गई।

SUV में सवार थे दोनों विधायक

हादसे के वक्त SUV में दिल्ली की किराड़ी विधानसभा सीट से AAP विधायक अनिल झा और कर्नाटक के BJP विधायक अभय पाटिल मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल सभी छह लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें तुरंत लोक नायक अस्पताल पहुंचाया गया और सभी की हालत स्थिर है।

वाहनों को हटाने के लिए बुलाई गई फायर ब्रिगेड

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, खासकर SUV का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Tags: aap bjp car accidentaap bjp car accident newsaap bjp car accident news hindianil jha car accidentanil jha car accodent
Previous Post

महाराष्ट्र के अस्पताल में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत; 6 बच्चों को बचाया गया

Next Post

टैंकर पलटा तो बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग, सड़क पर बहते तेल को लूटने की मची होड़

Next Post

टैंकर पलटा तो बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग, सड़क पर बहते तेल को लूटने की मची होड़

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire