• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

निशु आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने पर सहमति; 307 पर भी फैसला

Mintwire by Mintwire
04/09/2026
in देश, राज्य
0

दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज के कथित कबूलनामे वाले वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार, 4 सितंबर को CJP नेता और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले को लेकर करीब दो घंटे तक बातचीत की।

SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने पर सहमति

पुलिस के साथ हुई बैठक के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा FIR में SC-ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ने पर सहमति बनी है। इसके अलावा पुलिस संजय कुमार का दोबारा मेडिकल कराएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि मामले में हत्या के प्रयास यानी धारा 307 के तहत कार्रवाई की जाए या नहीं।

आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

निशु आजाद ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद निशु आजाद ने कहा कि उन्हें भरोसा दिया गया है कि स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है और उन्हें उम्मीद है कि अब मामले में और देरी नहीं होगी।

निशु ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से स्वतंत्र के समर्थकों की ओर से उन्हें गालियां और रेप की धमकियां भेजी जा रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने इस संबंध में भी FIR दर्ज कराई है।

निशु ने कहा कि इस घटना का उन पर गहरा मानसिक असर पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कई हफ्तों तक स्कूल नहीं जा सकीं और उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि लोग उन्हें गलत नजर से देख रहे हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि पुलिस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी और उन्हें आगे किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

वकील ने भी रखी मांग

निशु आजाद के वकील और AICC लॉ डिपार्टमेंट से जुड़े ऋषभ रंजन ने बताया कि एडिशनल DCP मंजीत शर्मा की मौजूदगी में पुलिस के साथ बैठक हुई। इसमें मौजूदा FIR में हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और SC-ST एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ने की मांग रखी गई।

वकील के मुताबिक, पुलिस ने इन धाराओं को जोड़ने पर सहमति जताई है। इसके अलावा निशु को मिल रही ऑनलाइन धमकियों और कथित बदसलूकी के संबंध में अलग FIR दर्ज करने की मांग भी की गई है।

ऋषभ रंजन ने बताया कि पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर आज या अधिकतम 72 घंटे के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस को उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की सूची भी सौंपी गई है, जिनसे निशु आजाद के खिलाफ कथित तौर पर ऑनलाइन धमकियां और बदसलूकी की जा रही है।

Tags: nishu azaadswantantra bhardwajswantantra bhardwaj news hindiswantantra bhardwaj viral video
Previous Post

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग, निशु आज़ाद के साथ CJP पहुंची संसद मार्ग थाने; वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Next Post

नेपाल में 10 दिन बाद चमत्कार! हाइड्रोपावर टनल से जिंदा निकले 2 मजदूर, बोले- ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ ने दी हिम्मत

Next Post

नेपाल में 10 दिन बाद चमत्कार! हाइड्रोपावर टनल से जिंदा निकले 2 मजदूर, बोले- ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ ने दी हिम्मत

Recent Posts

  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire