• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नेपाल में 10 दिन बाद चमत्कार! हाइड्रोपावर टनल से जिंदा निकले 2 मजदूर, बोले- ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ ने दी हिम्मत

Mintwire by Mintwire
04/09/2026
in देश, वर्ल्ड
0

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के 10 दिन बाद राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। त्रिशूली नदी में आई फ्लैश फ्लड के बाद हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को शुक्रवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरंग से निकाले गए दोनों मजदूरों की पहचान मैकेनिकल इंजीनियर संजय साह और कबीर महाजन के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम के मुताबिक, दोनों मजदूर त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में करीब 170 मीटर अंदर फंसे हुए थे। लगातार 10 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद आखिरकार टीम उन्हें बाहर निकालने में सफल रही।

‘मुझे दूसरी जिंदगी मिली’

सुरंग से बाहर आने के बाद संजय साह ने बताया कि इन 10 दिनों के दौरान उन्होंने मौत और जिंदगी के बीच बेहद मुश्किल वक्त गुजारा। जब बाढ़ का पानी और मलबा सुरंग में तेजी से भरने लगा, तब वह दूसरे कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में मदद कर रहे थे। इसी दौरान वह खुद भी सुरंग में फंस गए।

संजय ने बताया कि वह प्रोजेक्ट के कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और हादसे के वक्त साइट पर करीब 40-45 कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने कहा, “सबको बचाने की जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर थी।”

10 दिन अंधेरे में, ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ का जाप

संजय के लिए सुरंग के अंदर बिताए 10 दिन बेहद कठिन थे। खाने-पानी के बिना अंधेरे में फंसे रहने के दौरान उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी।

उन्होंने बताया कि वह लगातार ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ का जाप करते रहे। संजय के मुताबिक, इसी मंत्र ने उन्हें मुश्किल हालात में हिम्मत और मानसिक ताकत दी।

उन्होंने कहा, “मैं पूरे समय महामंत्र का जाप करता रहा।”

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

पिछले सप्ताह नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। रिपोर्टों के मुताबिक, बाढ़ में 1,250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, त्रिशूली नदी के किनारे मौजूद करीब 12 अलग-अलग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में 900 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। संजय साह और कबीर महाजन इस हादसे के बाद हाइड्रोपावर साइट से सुरक्षित बाहर निकाले गए पहले दो कर्मचारियों में शामिल हैं।

रेस्क्यू के दौरान जब संजय को सुरंग से बाहर निकाला गया तो उनके चेहरे पर राहत साफ दिखाई दे रही थी। रेस्क्यू टीम ने उनसे कहा- “आपको दूसरी जिंदगी मिली है।”

Tags: nepalnepal floodnepal flood newsnepal flood news hindinepal floods
Previous Post

निशु आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने पर सहमति; 307 पर भी फैसला

Next Post

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर घसीटने का VIDEO वायरल; अर्चना बोलीं- जान का खतरा

Next Post

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर घसीटने का VIDEO वायरल; अर्चना बोलीं- जान का खतरा

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire