• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर घसीटने का VIDEO वायरल; अर्चना बोलीं- जान का खतरा

Mintwire by Mintwire
04/09/2026
in देश, राज्य
0

बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित पर अपनी पत्नी अर्चना पंडित से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर गुड्डू पंडित महिला के बाल पकड़कर उन्हें फर्श पर घसीटते नजर आ रहे हैं। महिला चीखती हुई दिखाई दे रही हैं और हाथ में झाड़ू लेकर उनका विरोध कर रही हैं।

वीडियो में इसके बाद गुड्डू पंडित महिला को झाड़ू समेत खींचते दिखाई देते हैं। महिला उन्हें गुंडा और बदमाश कहते हुए घर से बाहर निकल जाती हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो 2 सितंबर का है, जो अब सामने आया है। घटना बुलंदशहर कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अर्चना पंडित के घर की बताई जा रही है।

कौन हैं पत्नी?

अर्चना पंडित कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने गुरुवार को शिकारपुर थाने में गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक जबरन उनके घर में घुसे और उनके साथ मारपीट की। अर्चना ने अपनी और अपने बेटे की जान को खतरा बताते हुए घर के बाहर 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।

अर्चना का आरोप- धक्का देकर गिराया और पीटा

अर्चना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में थीं। इसी दौरान गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और दरवाजा पीटते हुए उन्हें बाहर आने के लिए कहने लगे।

अर्चना के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दिया, जिससे वह फर्श पर गिर गईं। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

अर्चना ने बताया कि उनकी चीख सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो बनता देखकर गुड्डू पंडित पीछे हट गए। इसके बाद वह किसी तरह घर से बाहर निकलीं और पुलिस को सूचना दी।

‘तलाक का केस वापस लेने का दबाव’

अर्चना ने आरोप लगाया कि गुड्डू पंडित और उनके परिवार की ओर से उन्हें और उनके बेटे को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका और गुड्डू पंडित का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

अर्चना का आरोप है कि गुड्डू पंडित चाहते हैं कि वह तलाक का केस वापस ले लें और इसी वजह से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

पुलिस बोली- वीडियो और आरोपों की जांच जारी

सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि कांग्रेस नेत्री की ओर से गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दी गई है। एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और वीडियो की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो साल से चल रहा है विवाद

गुड्डू पंडित की पहली पत्नी काजल शर्मा और दूसरी पत्नी शीतल हैं। दोनों से तलाक के बाद उन्होंने 2018 में अर्चना पंडित से शादी की थी। अर्चना और गुड्डू पंडित के बीच पिछले करीब दो साल से विवाद चल रहा है।

करीब दो साल पहले भी अर्चना ने गुड्डू पंडित और उनके परिवार से अपनी जान को खतरा बताया था। उस समय गुड्डू पंडित ने भी अर्चना के आरोपों पर पलटवार किया था।

दो बार विधायक रह चुके हैं गुड्डू पंडित

गुड्डू पंडित ने 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी जगह बनाई थी। उन्होंने उस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराया था।

2012 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और डिबाई से दूसरी बार विधायक बने। हालांकि 2016 में उन्होंने सपा छोड़ दी। 2017 में भाजपा से टिकट पाने की कोशिश की, लेकिन टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने RLD के टिकट पर बुलंदशहर सदर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

2019 में उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके। 2022 में उन्होंने सपा छोड़कर शिवसेना का दामन थामा और 2023 में दोबारा सपा में शामिल हो गए।

अर्चना भी राजनीति में सक्रिय

अर्चना पंडित समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ली है। 2023 में उन्होंने बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था। इस चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी की पत्नी से हारकर दूसरे स्थान पर रही थीं।

Tags: bjp guddu pandit news hindibjp mla guddu panditbjp mla news
Previous Post

नेपाल में 10 दिन बाद चमत्कार! हाइड्रोपावर टनल से जिंदा निकले 2 मजदूर, बोले- ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ ने दी हिम्मत

Next Post

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं, 20 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

Next Post
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं, 20 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतियोगिताएं, 20 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire