• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

हर नागरिक को मिलेंगे 4.7 लाख रुपये? मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान

Mintwire by Mintwire
10/09/2026
in देश, वर्ल्ड
0

अमेरिका में नवंबर में मिडटर्म चुनाव होने हैं. इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के सदस्यों का चुनाव होता है. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से बड़ा वादा किया है.

डलास में रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिडटर्म सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि अगर 2026 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में अपना नियंत्रण बनाए रखती है, तो हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 4.76 लाख रुपये बैठती है.

ट्रंप ने इस रकम को ‘डिविडेंड’ बताया. उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका के हर एडल्ट नागरिक को 5,000 डॉलर का डिविडेंड दूंगा.” हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह रकम लोगों को किस तरीके से दी जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि इस पैसे को अमेरिका के अंदर ही खर्च करने की उम्मीद की जा सकती है.

कैसे मिलेगी 5,000 डॉलर की रकम?

ट्रंप के ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी चुनाव जीतती है तो नागरिकों को यह रकम कैसे मिलेगी. फिलहाल इस योजना को लेकर कोई आधिकारिक प्रक्रिया सामने नहीं आई है.

अमेरिकी संघीय सरकार ने अभी तक इस योजना को मंजूरी नहीं दी है. ट्रंप ने यह भी नहीं बताया है कि 5,000 डॉलर का भुगतान किस माध्यम से किया जाएगा और इसके लिए पैसा कहां से जुटाया जाएगा. इसलिए फिलहाल इसे ट्रंप का चुनावी वादा ही माना जा रहा है.

सरकार पर पड़ेगा 1.2 ट्रिलियन डॉलर का बोझ

अगर अमेरिका के हर वयस्क नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाते हैं, तो सरकार को इसके लिए भारी रकम खर्च करनी पड़ेगी.

द कोबेसी लेटर के अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में करीब 24.5 करोड़ वयस्क नागरिक हैं. ऐसे में प्रत्येक वयस्क को 5,000 डॉलर देने पर कुल खर्च करीब 1.2 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 114 लाख करोड़ रुपये हो सकता है.

यह रकम कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई राहत राशि से भी काफी ज्यादा होगी. ऐसे समय में जब अमेरिकी सरकार पहले से बड़े बजट घाटे का सामना कर रही है, इतनी बड़ी योजना को लागू करना आर्थिक रूप से बड़ी चुनौती हो सकती है.

कांग्रेसनल बजट ऑफिस यानी CBO के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में अमेरिका का संघीय बजट घाटा 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. जुलाई तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर पूरे वित्त वर्ष में करीब 2.1 ट्रिलियन डॉलर के घाटे का अनुमान लगाया गया था.

क्यों दिया ‘डिविडेंड’ का नाम?

ट्रंप ने इस रकम को राहत राशि या स्टिमुलस चेक कहने के बजाय ‘डिविडेंड’ नाम दिया है. इसका मतलब यह है कि वह इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मिलने वाले लाभ के तौर पर पेश कर रहे हैं.

हालांकि, ट्रंप के इस ऐलान को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. आलोचकों का कहना है कि मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले 5,000 डॉलर देने का वादा मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो सकता है.

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ट्रंप ने इस रकम को सीधे रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी जीत से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण बरकरार रहने पर ही यह डिविडेंड दिया जाएगा.

तेल की कीमतों पर भी ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले तेल की कीमतों को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के कारण बढ़ी तेल की कीमतों के मिडटर्म चुनाव से पहले नीचे आने की संभावना कम है.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड की कीमत तीन फीसदी से ज्यादा बढ़कर जुलाई के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई.

डलास में रिपब्लिकन मिडटर्म सम्मेलन में जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो सकती है, हालांकि इसमें मिडटर्म चुनाव से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है.

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि चुनाव के बाद ईरान पीछे हट जाएगा, क्योंकि उसके लिए लंबे समय तक युद्ध जारी रखना मुश्किल होगा.

Tags: donald trumpdonald trump newsdonald trump updatedonald trump5 thousadn dollar
Previous Post

आकाश आनंद को मायावती ने बसपा से किया बाहर, बोलीं- पार्टी में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो रहें

Next Post

CJP प्रदर्शन में शामिल 14 साल की लड़की को धमकी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Next Post

CJP प्रदर्शन में शामिल 14 साल की लड़की को धमकी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Recent Posts

  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire