• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कानपुर के घाटमपुर में ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने स्कैनर पर चिपकाया काला टेप, लगाए नारे

Mintwire by Mintwire
02/10/2026
in देश, राज्य
0

कानपुर के घाटमपुर में प्रस्तावित यूपीआई पर MDR (Merchant Discount Rate) शुल्क के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर कस्बे और आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों ने ‘नो यूपीआई डे’ मनाया. इस दौरान दुकानों पर लगे यूपीआई स्कैनरों पर काला टेप चिपका दिया गया.

व्यापारियों ने सोशल मीडिया के जरिए भी ग्राहकों को संदेश दिया कि शुक्रवार को दुकानों पर यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी घाटमपुर की दीना मार्केट में जुटे और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया.

आज बाजार में सिर्फ नकद लेनदेन

जिला मंत्री ललित सोनी ने कहा कि शुक्रवार को बाजारों में सिर्फ नकद लेनदेन किया जा रहा है. उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि अगर वे खरीदारी के लिए बाजार आ रहे हैं तो अपने साथ पर्याप्त नकदी लेकर आएं.

‘व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ क्यों?’

ललित सोनी ने कहा कि जब सरकार ने कैशलेस इंडिया को बढ़ावा दिया था, तब व्यापारियों और ग्राहकों ने डिजिटल भुगतान को अपनाया. अब डिजिटल भुगतान पर MDR शुल्क लगाए जाने की बात सामने आ रही है.

उन्होंने सवाल उठाया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों पर क्यों डाला जा रहा है. व्यापारियों ने प्रस्तावित MDR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और इसे वापस लेने की मांग की.

बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान ललित सोनी के अलावा प्रदीप मिश्रा, आशीष पांडे, विनीत कुमार, सुभाष शर्मा, ओसामा मिर्जा, महेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विपिन, उमर, अमरनाथ गुप्ता और ज्ञानेंद्र समेत कई व्यापारी मौजूद रहे.

Tags: No UPI Dayno upi day upup newsup news updateuttarpradesh
Previous Post

10 अक्टूबर से यूपी में सस्ती होगी विदेशी शराब, स्कॉच की कीमतों में 15% तक कमी; Blue Label भी होगा सस्ता

Next Post

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा शुल्क; जानें पूरी रेट लिस्ट

Next Post

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा शुल्क; जानें पूरी रेट लिस्ट

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire