• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्किंग की नई दरें लागू, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा शुल्क; जानें पूरी रेट लिस्ट

Mintwire by Mintwire
02/10/2026
in देश, राज्य
0

लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों के लिए एयरपोर्ट एक्सेस, पार्किंग और मासिक पास की संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं. एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, नई दरें देश के अन्य हवाई अड्डों पर लागू व्यवस्था के अनुरूप तय की गई हैं. इसका उद्देश्य एयरपोर्ट की लैंडसाइड सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन, रखरखाव, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है.

दोपहिया से लेकर बस तक, जानें नई पार्किंग फीस

नई दरों के मुताबिक दोपहिया वाहनों के लिए 8 मिनट तक 50 रुपये, 30 से 60 मिनट तक 100 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 300 रुपये शुल्क देना होगा.

ऑटो के लिए 30 मिनट तक 80 रुपये, एक घंटे तक 100 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

निजी कार और SUV के लिए पहले 8 मिनट तक पार्किंग मुफ्त रहेगी. इसके बाद 30 मिनट तक 150 रुपये, एक घंटे तक 200 रुपये और 24 घंटे के लिए अधिकतम 1000 रुपये शुल्क लगेगा.

वहीं, कमर्शियल कार के लिए 8 मिनट से ही 200 रुपये शुल्क देना होगा. 24 घंटे के लिए इसका अधिकतम शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है.

टेंपो, छोटा हाथी, पिकअप, मिनीबस, बस और ट्रक के लिए 8 मिनट तक 600 रुपये शुल्क तय किया गया है. इन वाहनों के लिए 24 घंटे का अधिकतम शुल्क 3000 रुपये होगा.

मासिक पास की दरें भी बदलीं

एयरपोर्ट पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए मासिक पास की दरें भी निर्धारित की गई हैं. स्टाफ के दोपहिया वाहन के लिए 300 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 800 रुपये मासिक शुल्क होगा.

कमर्शियल टैक्सी और ऑटो के लिए मासिक पास 1000 रुपये, कैश कैरी वैन के लिए 1500 रुपये, क्रू वाहन के लिए 8000 रुपये, होटल वाहन के लिए 15000 रुपये और क्रूजर के लिए 20000 रुपये तय किए गए हैं.

नो-पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई

एयरपोर्ट प्रशासन ने नो-पार्किंग जोन और पिक-अप-ड्रॉप लेन में निर्धारित समय से ज्यादा वाहन खड़ा करने वालों को चेतावनी दी है. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के पहिए क्लैंप किए जा सकते हैं या उन्हें क्रेन से हटाया जा सकता है.

इसके साथ दोपहिया वाहन पर 500 रुपये और कार, टेंपो, SUV, मिनीबस, बस और ट्रक पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों का इस्तेमाल करें और पिक-अप-ड्रॉप लेन में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें.

Tags: lucknowlucknow airportlucknow airport newslucknow airport parking
Previous Post

कानपुर के घाटमपुर में ‘नो यूपीआई डे’, व्यापारियों ने स्कैनर पर चिपकाया काला टेप, लगाए नारे

Next Post

देहरादून में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग को किया रेस्क्यू

Next Post
देहरादून में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग को किया रेस्क्यू

देहरादून में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग को किया रेस्क्यू

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire