Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Mintwire by Mintwire
21/07/2026
in उत्तराखंड
0

देहरादून: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर की जमानत याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय की है.

पीड़ित पक्ष ने उठाया याचिका की प्रति का मुद्दा

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष ने अदालत को बताया कि उन्हें अब तक हाई कोर्ट में दायर अपील की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई थी. ऐसे में बचाव पक्ष की दलीलों और अपील के आधार की जानकारी के बिना प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखना संभव नहीं था. अदालत के निर्देश पर पीड़ित पक्ष को मेमो ऑफ अपील की प्रति उपलब्ध कराई गई.

आजीवन कारावास की सजा को दी है चुनौती

पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर ने कोटद्वार की निचली अदालत द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. दोनों ने अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहा किए जाने की मांग की है.

क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?

पौड़ी गढ़वाल जिले के डोभ श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थीं. सितंबर 2022 में उनकी हत्या कर शव चीला बैराज में फेंक दिया गया था. जांच के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था.

तीनों दोषी जेल में बंद

कोटद्वार की अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. फैसले के बाद से तीनों दोषी जेल में बंद हैं. अब इस मामले में हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी.

Tags: ankita bhandari caseankita bhandari case newsankita bhandari case updateankita bhandari newsUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

Next Post

उत्तराखंड हाईकोर्ट 26 साल बाद बदलेगा अपना पता, नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होने का रास्ता साफ, जानिए पूरा रोडमैप

Next Post

उत्तराखंड हाईकोर्ट 26 साल बाद बदलेगा अपना पता, नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होने का रास्ता साफ, जानिए पूरा रोडमैप

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.