• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

ऑपरेशन में बड़ी चूक…लेफ्ट पैर था इंफेक्शन, डॉक्टर ने राइट की कर दी सर्जरी

Mintwire by Mintwire
27/07/2026
in देश, राज्य
0
ऑपरेशन में बड़ी चूक…लेफ्ट पैर था इंफेक्शन, डॉक्टर ने राइट की कर दी सर्जरी

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले स्थित शहीद राजा हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में कथित मेडिकल लापरवाही का मामला सामने आया है. चार साल के एक बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने संक्रमण वाले पैर की जगह उसके स्वस्थ पैर का ऑपरेशन कर दिया. परिवार का कहना है कि गलती सामने आने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को दोबारा ऑपरेशन थिएटर ले जाकर सही पैर की सर्जरी की. मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की गई है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है.

संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे थे अस्पताल

मेवली गांव निवासी आरिफ ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक को दी गई शिकायत में बताया कि उनके चार वर्षीय बेटे साद के बाएं पैर में संक्रमण, सूजन और मवाद की समस्या थी. 20 जुलाई को वह इलाज के लिए बेटे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराने और हड्डी रोग विभाग से परामर्श लेने की सलाह दी.

परिवार का आरोप- गलत पैर का कर दिया ऑपरेशन

परिजनों के मुताबिक, 23 जुलाई को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद बच्चे को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया. आरिफ का कहना है कि उन्होंने ऑपरेशन से पहले डॉक्टर पवन और उनकी टीम को साफ तौर पर बताया था कि संक्रमण बाएं पैर में है. इसके बावजूद ऑपरेशन के दौरान कथित तौर पर दाएं, यानी स्वस्थ पैर की सर्जरी कर दी गई.

परिवार का आरोप है कि जब ऑपरेशन के बाद बच्चे को वार्ड में लाया गया तो उन्होंने देखा कि जिस पैर में कोई दिक्कत नहीं थी, उसी पर सर्जरी की गई है. इस पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से तुरंत आपत्ति जताई. उनका दावा है कि इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी गलती स्वीकार की और बच्चे को दोबारा ऑपरेशन थिएटर ले जाकर संक्रमित बाएं पैर का ऑपरेशन किया.

एफआईआर और विभागीय जांच की मांग

पीड़ित परिवार ने इस घटना को गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही बताते हुए डॉक्टर पवन और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, विभागीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है.

कांग्रेस विधायक ने भी उठाए सवाल

नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने भी इस घटना पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे के ऑपरेशन में इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है और इससे मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज की पेयजल टंकी में मृत बंदर मिलने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब यह संस्थान इलाज से ज्यादा मरीजों को रेफर करने के लिए चर्चा में है.

सरकार ने जांच का दिया भरोसा

आफताब अहमद ने पीड़ित बच्चे को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें लिखित शिकायत मिलती है तो पूरे मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सभी की नजर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच और सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Tags: Breaking NewsChild Surgery CaseDoctor NegligenceHaryana Medical NewsHaryana NewsHealth DepartmentHealthcare NewsHospital NegligenceIndia NewsMedical College NuhMedical NegligenceNuh NewsShocking NewsWrong Leg Surgery
Previous Post

पहले रेप केस में जेल भिजवाया, फिर उसी से शादी की ज़िद पर लड़की… पी लिया फिनायल

Next Post

बंद रहेगा ऋषिकेश का राम झूला… 10 करोड़ की लागत से होगा बड़ा रिनोवेशन, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Next Post
बंद रहेगा ऋषिकेश का राम झूला… 10 करोड़ की लागत से होगा बड़ा रिनोवेशन, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

बंद रहेगा ऋषिकेश का राम झूला... 10 करोड़ की लागत से होगा बड़ा रिनोवेशन, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire