• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी, मंत्री रेखा आर्या और सांसद नरेश बंसल ने किया उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ

Mintwire by Mintwire
07/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी, मंत्री रेखा आर्या और सांसद नरेश बंसल ने किया उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाए, तो युवा शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाने की सामर्थ्य रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपने सपनों को साकार करने के लिए अनेक अवसर मिले हैं, जिससे विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए युवा शक्ति अपना सर्वांगीण योगदान दे रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में युवाओं के लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया उत्तराखण्ड और उत्तराखण्ड स्पोर्ट्सटेक हैकाथॉन का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज के समय में रोजगार के जहां नए अवसर पैदा हो रहे हैं, तो वहीं पुरानी प्रचलित तकनीक हटने से कुछ अवसर कम भी हो रहे हैं। इसी को ध्यान रखते हुए हमने उत्तराखण्ड में युवाओं के लिए फ्यूचर बेस्ट रोजगार प्रदान करने के लिए अनेक कंपनियों से एमओयू किए हैं। राज्य में एक जनपद दो उत्पाद, हाउस आफ हिमालयाज, नई पर्यटन और फिल्म नीति, स्टेट मिलेट मिशन तथा युवाओं के लिए अनेक रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं को प्रारंभ किया है, ताकि युवा नवाचार, डिजिटली, रचनात्मक और आने वाले भविष्य की डिमांड के अनुरूप खुद को तैयार कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के युवा आज सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल आयोजित हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने युवाओं की ताकत और ऊर्जा को समझते हुए उत्तराखण्ड में खेल संस्कृति को विकसित करने का काम किया है। युवा आत्मनिर्भर बन सके तथा स्वरोजगार और रोजगार से अपने सपनों को साकार कर सके,इसके लिए हमने अनेक निर्णय युवाओं के हित में लिए। सख्त नकल कानून के द्वारा युवाओं के पारदर्शी चयन का मार्ग प्रशस्त किया।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 2047 तक युवा शक्ति के बल पर भारत विकसित बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं और महिलाओं के सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज देश और हमारा राज्य अनेक क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग फरजना बेगम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा और स्वराज विद्वान सहित अधिकारी और युवा उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunNewsParade GroundRajya Sabha MP Naresh BansalSpecial Principal Secretary Amit SinhaSports Minister Rekha AryaSwaraj ScholarUttarakhand State Youth FestivalUttarakhand.Vice Chairman Uttarakhand Minority Commission Farzana Begum
Previous Post

जनवरी में होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन

Next Post

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post
प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति का अभिन्न अंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
  • बच्ची पर अचानक झपटी गाय, मां ने जान पर खेलकर बचाई मासूम; आबूरोड का CCTV वीडियो वायरल 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire